फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   15 thousand people entered Jammu and Kashmir via Lakhanpur

लखनपुर के रास्ते जम्मू कश्मीर में 15 हजार लोगों ने प्रवेश किया

विज्ञापन
15 thousand people entered Jammu and Kashmir via Lakhanpur
कठुआ। नव वर्ष के चलते जम्मू कश्मीर में आने वाले पर्यटकों से प्रवेश द्वार लखनपुर गुलजार रहा। शनिवार को पूरा दिन प्रवेशद्वार पर देश के विभिन्न राज्यों से जम्मू कश्मीर में आने वालों का सिलसिला जारी रहा। हालांकि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी के चलते वहां हालात सामान्य बने रहे।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों के दौरान लखनपुर के रास्ते जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने वालों की संख्या का आधिकारिक आंकड़ा 15 हजार के करीब बताया गया है। इस दौरान जहां पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से यहां आने वाले पर्यटक को ज्यादा देर तक रुकना नहीं पड़ा। जिसके चलते दिन भर स्थिति नियंत्रण में बनी रहे
विज्ञापन

लखनपुर कॉरिडोर स्थापित कोरोना जांच केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सचिन फोत्रा के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 7000 आगंतुकों की कोरोना जांच की गई है। जबकि इतने ही लोग वह रहे जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई थी। जिसके कारण उन्हें जांच नहीं करवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि गत दिनों ट्रेनों का परिचालन बंद होने के कारण लखनपुर कॉरिडोर में हुई अफरा-तफरी के बाद से यहां आने वाले लोगों की कोरोना जांच के लिए आठ अलग-अलग काउंटर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए हैं। अब रेल परिचालन शुरू होने के बाद काफी संख्या में आने वाले लोग ट्रेन के माध्यम से आ रहे हैं। जिसके कारण लखनपुर में यात्रियों का दबाव काफी कम हुआ है। हालांकि विभाग यहां आने वाले हर यात्री की जांच पूरी सक्रियता से कर रहा है। ताकि भीड़ के बावजूद जम्मू कश्मीर में कोरोना का संक्रमण न फैल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed