{"_id":"c2e158d21ded71f9767169e473ea89cf","slug":"14-percent-electricity-conjumption-increased-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते में 14 फीसदी बढ़ी बिजली की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते में 14 फीसदी बढ़ी बिजली की खपत
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति के साथ सर्दी के जोर पकड़ते ही बिजली की खपत भी काफी बढ़ गई है। 12 जनवरी को कठुआ शहर का बिजली लोड जहां 1247 एंपीयर था, वहीं 18 जनवरी को यह आंकड़ा 1379 एंपीयर पहुंच गया है।
विज्ञापन
इससे कठुआ शहर को बिजली सप्लाई करने वाले छह फीडरों में 14 फीसदी बिजली का लोड बढ़ गया है। लोड बढ़ने के साथ ही बिजली विभाग की दिक्कतें भी काफी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
एक ओर जहां रोजाना कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गए हैं, वहीं विभाग को बिजली की अघोषित कटौती के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
बीते एक सप्ताह के दौरान विभाग पर रोजाना जलने वाले ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का भी सिरदर्द बढ़ गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो बीते एक सप्ताह में ही कठुआ शहर के भीतर लगभग आधा दर्जन ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन
इनमें से चार 250 केवीए के हैं और एक 400 केवीए का। ऐसे में यदि पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही बारिश हुई, तो विभाग की दिक्कतें और बढ़ने वाली हैं।
बिजली विभाग के एसटीडी डिवीजन के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान बिजली की अतिरिक्त कटौती की जा रही है। जहां ग्रिड से रेगुलर कटौती हो रही है, वहीं सिस्टम ओवरलोड होने पर ट्रांसफार्मर पर भी शटडाउन लिया जा रहा है, ताकि ओवरलोड की स्थिति में ट्रांसफार्मरों को नुकसान न पहुंचे।