{"_id":"5c06dfe9bdec22419e1f4a79","slug":"131543954409-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाईवे पर फ्लाईओवर रेलिंग से टकराया ट्रक, टला बडा रेल हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाईवे पर फ्लाईओवर रेलिंग से टकराया ट्रक, टला बडा रेल हादसा
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। हाईवे पर बने फ्लाईओवर की रेलिंग से एक ट्रक रविवार की देर रात को टकराया गया। रेलिंग का मलबा टूटकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। हाईवे पर पुलिस फ्लाइंग स्क्वाड ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे को दी। इसके बाद रेलवे पुलिस कर्मचारियों ने रेलवे विभाग के अधिकारियों को यह जानकारी दी। उसके बाद डबल ट्रैक से आने जाने वाली ट्रेनों को कुछ समय के लिए एक ट्रैक पर डायवर्ट कर दिया गया। इस तरह ट्रक के टकराने के बाद बड़ा रेल हादसा टल गया।
रविवार की रात करीब 2:00 बजे एक ट्रक नंबर जेके18बी-1976 रेलवे ट्रैक के ऊपर बने पुल की रेलिंग से जा टकराया। सीमेंट की रेलिंग और उसके ऊपर लगाया गया लोहे का बड़ा जाल रेलवे ट्रैक पर टूट कर गिर गया। समय रहते रेलवे विभाग के पास इसकी सूचना नहीं पहुंचती तो इस रूट पर आने वाली किसी भी ट्रेन से बड़ा हादसा हो सकता था। लिहाजा इस बारे में रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया गया। विभाग के अधिकारियों ने सूचना मिलने के बाद डबल ट्रैक सिंगल रूट पर डायवर्ट कर दिया। गनीमत यह रही कि ट्रक में सवार चालक और सह चालक को भी कोई चोट नहीं आई। दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से कुछ देर के लिए ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा।