फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   13 New Dengue Case Found in Kathua District

Kathua News: डेंगू के 13 नए और चिकनगुनिया का एक मरीज मिला

विज्ञापन
13 New Dengue Case Found in Kathua District
- जिला कठुआ में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 591 पहुंची, 105 बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लेकर जांच को भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू के 13 नए और चिकनगुनिया का एक मामला सामने आया है। इससे डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 591 तक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि अब तक आए 591 मामलों में 488 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। ताजा मामलों में मरोली गांव में 35 वर्षीय व्यक्ति, कालीबड़ी में 21 वर्षीय युवक, गुज्जरू नगरोटा में 35 वर्षीय व्यक्ति, जंगलोट में 17 वर्षीय, 18 वर्षीय युवक के साथ 11 वर्षीय बालक, औद्योगिक क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक, जराई गांव में 42 वर्षीय व्यक्ति, गोविंदसर में 21 वर्षीय युवक, जीएमसी कठुआ के गर्ल्स हॉस्टल में 22 वर्षीय छात्रा, शहर के वार्ड नंबर 4 में 40 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 10 में 65 वर्षीय व्यक्ति, पटेल नगर में 48 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट डेंगू पाॅजिटिव आई है। इसके अलावा गांव लच्छीपुर में एक 54 वर्षीय व्यक्ति चिकनगुनिया से ग्रस्त पाया गया है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि विभाग की टीम लगातार डेंगू के प्रभावित क्षेत्रों में अपने जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से इसके प्रसार को रोकने का प्रयास कर रही है। लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी के देने के साथ-साथ बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। ताकि उनकी समय से जांच करवा कर अगर जरूरत हो तो आवश्यक चिकित्सा के सुविधा दी जा सके। 105 मरीजों के खून के सैंपल लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए जीएमसी कठुआ में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में जिले में डेंगू के 95 सक्रिय मरीज हैं। इनमें सात मरीजों का उपचार जीएमसी कठुआ में किया जा रहा है, जबकि शेष मरीजों को घरों पर ही सभी तरह के स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed