फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   12 cluster resource coordinators will be appointed in schools

Kathua News: स्कूलों में 12 क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर होंगे नियुक्त

Tue, 15 Jul 2025 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 15 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
12 cluster resource coordinators will be appointed in schools
वनस्पति विज्ञान, शिक्षा, अंग्रेजी प्राणिशास्त्र डोगरी, कंप्यूटर विज्ञान व समाजशास्त्र में भरे जाएंगे पद
विज्ञापन



कठुआ। लेक्चरर की कमी से जूझते हायर सेकेंडरी स्कूलों में जल्द ही 12 क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (सीआरसी) की नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्ति अस्थायी तौर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए की जाएगी।
इसमें प्रत्येक सीआरसी को हर महीने 25 हजार वेतन मिलेगा। नियुक्ति से लेक्चरर की कमी दूर होने के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई बेहतर हो सकेगी। दरअसल, जिले के पहाड़ी छह शिक्षा जोन में विभिन्न विषयों को पढ़ाने के लिए लेक्चरर की कमी है।
विज्ञापन

इसके चलते इस शैक्षणिक सत्र में 12 क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर को नियुक्त किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। शिक्षा निदेशक जम्मू की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, वनस्पति विज्ञान, शिक्षा, अंग्रेजी और प्रािणशास्त्र विषयों में दो-दो क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर और डोगरी, कंप्यूटर विज्ञान और समाजशास्त्र विषय में एक-एक नियुक्ति की जाएगी। इन पदों में पहली तवज्जो उन अभ्यर्थियों को दी जाएगी जिनके जिले के डोमिसाइल प्रमाणपत्र सहित पोस्ट ग्रेजुएशन विषय में 50 प्रतिशत से अधिक अंक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीते वर्ष जिले में लेक्चरर की कमी को देखते हुए विभिन्न विषयों के लिए 90 के करीब क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर को नियुक्त किया
गया था।
शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में विभिन्न विषयों के कुल 270 पद रिक्त पड़े हैं। इसमें से ज्यादातर पद पहाड़ी क्षेत्र के छह शिक्षा जोन के हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि पिछले साल में नियुक्त सभी सीआरसी को इस बार भी जारी रखने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed