{"_id":"5b12fc664f1c1ba86e8b600c","slug":"111527970918-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पेयजल समस्या को लेकर हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पेयजल समस्या को लेकर हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। दूषित पेयजल सप्लाई की समस्या से परेशान बरनोटी निवासियों ने नेशनल हाईवे पर उतरकर प्रदर्शन किया। पीएचई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हुए प्रदर्शनकारियों ने लगभग आधे घंटे तक जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे को जाम रखा। लोगों ने आरोप लगाया है कि गर्मी बढ़ने के साथ पहले ही क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत है उस पर पीएचई की सप्लाई में दूषित पानी लोगों को उपलब्ध करवाया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि क्षेत्र में पीएचई की पाइपें कई जगह क्षतिग्रस्त हैं, जिसे लेकर कई बार गुहार भी लगाई जा चुकी है लेकिन बावजूद इसके न तो विभाग ने पाइपें बदलने की पहल की है और न ही सप्लाई को ठीक करने की। उन्होंने कहा कि बीते साल भी क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से बड़ी तादाद में लोग बीमार रहे। बुखार और हैजे के हालात बनते हैं जिसका मुख्य कारण गंदगी और क्षेत्र की दूषित पेयजल सप्लाई है। मौके पर पहुंचे पुलिस और पीएचई विभाग के अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया जिसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।