फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   11 years of good governance journey of Modi government

मोदी सरकार की 11 वर्षों की सुशासन यात्रा : जसरोटिया

Mon, 16 Jun 2025 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 16 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
11 years of good governance journey of Modi government
केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर कार्यक्रम को संबो​धित करते विधायक राजीव जसरोटिया।
हीरानगर। छन्न अरोडियां, डिंगा अंब और जसरोटा मंडल में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इनमें जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 वर्षों की सुशासन यात्रा सफल रही है। इस सरकार ने पिछले 11 वर्षों के निर्णायक और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन ने भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति की ओर अग्रसर किया है।
विज्ञापन



विधायक जसरोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘युवा शक्ति, नारी शक्ति, कृषक शक्ति और गरीब कल्याण’ की नीति ने विकासशील भारत की नींव रखी है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में पिछले एक दशक में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा में हुई प्रगति को ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के दौरान 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं। स्टार्टअप्स की संख्या 2014 में 30,000 से बढ़कर अब एक लाख पार कर गई है और 1.7 करोड़ युवा इस नवाचार यात्रा से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खेलो इंडिया, टॉप्स योजना, चंद्रयान, वंदे भारत ट्रेन और सागरमाला परियोजना के जरिए भारत की वैश्विक पहचान बताई। इस दौरान मंडल प्रधान दीपक शर्मा, बलवंत सिंह, पूर्व मंडल प्रधान समर सिंह, सरपंच रॉकी, सरपंच केवल, रवि अबरोल, सुरजीत सिंह, मगहर सिंह, दीनानाथ, पं. परशुराम आदि मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताईं केंद्र सरकार की योजनाएं

रामकोट। केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को मंडल रामकोट में बैठक की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल प्रधान टिक्का शर्मा ने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के 11 वर्षों में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि रहे जिला विकास परिषद के सदस्य नगरोटा नारायण दत्त त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की दशा सुधारने के साथ विकास कार्यों को नई दिशा दी है। भारत अब विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप अब्रोल, पूर्व सरपंच मनोहर लाल गुप्ता और सुमन लता ने भी मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियाें को बेमिसाल बताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पत्रिकाएं भी बांटी गईं। इस दौरान पूर्व सरपंच आनंद किशोर, पूर्व सरपंच चरण देव, पूर्व महामंत्री मंडल रामकोट उत्तम सिंह के साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed