फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kashmiri Pandits perform

जगती टाउन में कश्मीरी पंडितों ने किया प्रदर्शन

Tue, 15 Mar 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 15 Mar 2016 07:42 PM IST
सार

  • पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में एक महिला घायल
  • एक व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में 
  • जगती टाउन मार्ग को टायर जलाकर बंद किया
  • मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
Kashmiri Pandits perform
कश्मीरी पंडितों ने किया प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत राशन में कटौती किए जाने के विरोध में मंगलवार को जगती टाउन में कश्मीरी पंडितों ने रोष रैली निकाल कर और राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद करके जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई और इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिया, लेकिन उसे बाद में छोड़ दिया। रिलीफ डिपार्टमेंट के अधिकारी से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। सुबह करीब दस बजे कश्मीरी पंडित जगती टाउन में नए अस्पताल की इमारत के बाहर एकजुट हुए। जहां सभी ने पहले जगती टाउन मार्ग को टायर जलाकर बंद किया। सूचना मिलने पर नगरोटा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


कश्मीरी पंडित रोष रैली निकाल कर राजमार्ग की तरफ बढे़, लेकिन पुलिस ने सभी को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कुछ कश्मीरी पंडित पुलिस को चकमा देकर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए और धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जब पुलिस को पता चला तो सभी को बलपूर्वक राजमार्ग से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान धक्का-मुक्की में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। करीब ढाई बजे असिस्टेंट रिलीफ कमिश्नर राजेश शर्मा मौके पर पहुंचे और शनिवार तक मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।


सुनील पंडिता, सुनील रैना, मनोज धर और अन्य कई कश्मीरी पंडितों ने कहा कि अगर रिलीफ डिपार्टमेंट ने शनिवार तक मांग को पूरा नहीं किया तो सोमवार को कश्मीरी पंडित उग्र रूप धारण करके प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed