{"_id":"6251589a5739a07464108b5c","slug":"kashmir-13-youth-arrested-raising-anti-national-slogans-after-prayers-at-jamia-masjid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: जामिया मस्जिद में नमाज के बाद देश विरोधी नारे लगाने वाले 13 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की तस्वीरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: जामिया मस्जिद में नमाज के बाद देश विरोधी नारे लगाने वाले 13 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की तस्वीरें
Sat, 09 Apr 2022 03:28 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 09 Apr 2022 03:28 PM IST
सार
श्रीनगर की मस्जिद में नमाज के बाद देश विरोधी नारेबाजी करने के मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की फोटो पुलिस ने जारी की है। 30 सप्ताह बाद चार मार्च को खुली थी मस्जिद में देश विरोधी नारेबाजी की गई थी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
देश विरोध नारेबाजी करने के आरोपी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के महीने की पहली जुमे की नमाज पढ़ी गई। इसमें काफी संख्या में बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं भी शामिल हुईं। वहीं, नमाज के बाद मस्जिद के मुख्य हॉल से देश विरोधी नारे गूंजे।
विज्ञापन
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें लोग नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तस्वीर भी जारी की गई है।
विज्ञापन
चार मार्च 2022 को करीब 30 सप्ताह के बाद प्रशासन द्वारा लोगों को इस मस्जिद में सामूहिक जुमे की नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी। जुमे की नमाज से पहले का उपदेश इमाम हाई सैयद अहमद नक्शबंदी द्वारा दिया गया था।
विज्ञापन
इसका कारण मीरवाइज उमर फारूक की नजरबंदी हैं। बता दें कि मीरवाइज 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के हटने के पहले से नजरबंद हैं। औकाफ के साथ-साथ लोगों की मांग है कि रमजान के इस पाक महीने में उन्हें रिहा किया जाए।