{"_id":"6102bded5ed26c31f11a7899","slug":"jammu-university-fill-the-enrollment-form-like-this-for-ba-and-b-com-fourth-semester-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी: बीए और बीकॉम चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए इस तरह भरें एनरोलमेंट फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी: बीए और बीकॉम चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए इस तरह भरें एनरोलमेंट फार्म
Thu, 29 Jul 2021 08:10 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 29 Jul 2021 08:10 PM IST
सार
एग्जाम फार्म की 1000 रुपये फीस और प्रेक्टिकॉल की 770 रुपये फीस ऑनलाइन जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय ने बीए, बीकॉम चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की है। अभ्यर्थियों को 3 अगस्त तक विश्वविद्यालय की साइट पर जाकर एनरोलमेंट फार्म भरना होगा। इसके अलावा एग्जाम फार्म की 1000 रुपये फीस और प्रेक्टिकॉल की 770 रुपये फीस ऑनलाइन जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
जिन छात्रों ने बीए, बीकॉम तीसरे सेमेस्टर के इंटिग्रेटड एसाइनमेंट में पास मार्क्स प्राप्त किए होंगे, वहीं छात्र चौथे सेमेस्टर का एनरोलमेंट फार्म भरने के योग्य होंगे। तीसरे सेमेस्टर में अपीयर हुए एक पेपर का छात्र के पास प्रमाण होना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कसा जाएगा शिकंजा
विज्ञापन
विश्वविद्यालय द्वारा दी हुई जानकारी के मुताबिक एनरोलमेंट फार्म भरने के लिए छात्रों के पास पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर की मार्क्सशीट, रोल नंबर स्लिप और तीन फोटोग्राफ होने अनिवार्य होने चाहिए। अगर कोई छात्र निर्धारित तिथि तक एनरोलमेंट फार्म नहीं भरेंगे तो वह पांचवें सेमेस्टर में भी एनरोल्ड होने के योग्य नहीं होंगे।