फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu University entrance examination on June 10

जम्मू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 10 जून को, पांच जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे प्रवेश-पत्र

Fri, 27 Apr 2018 10:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 27 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Jammu University entrance examination on June 10
Jammu University

जम्मू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (जेयूईटी) 10 जून को होगी। विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस, ऑफ साइट कैंपस और इससे जुड़े कॉलेजों के यूजी, पीजी और पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए 16 मई से आनलाइन आवेदन शुरू हो जाएगा। 29 मई तक आवेदन किया जा सकेगा। स्पेशल लेट फीस के साथ प्रवेश परीक्षा से कुछ दिन पहले तक आवेदन करने की छूट होगी। मसलन दो हजार रुपये लेट फीस के साथ पांच जून से सात जून, पांच हजार रुपये लेट फीस के साथ आठ जून तक, जबकि 10 हजार रुपये लेट फीस के साथ नौ जून तक आवेदन करने की छूट रहेगी।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए आगामी पांच जून से प्रवेश पत्र डाउन लोड किया जा सकेगा। परीक्षा के लिए कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली के साथ ही रियासत के नौ केंद्रों पर परीक्षा होगी। आने वाली 11 जून को आंसर की जारी की जाएगी। 14 जून तक शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार (एकेडमिक अफेयर्स) के मुताबिक एकेडमिक मेरिट स्कोर और जेयूईटी स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 21 जून को नतीजा घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन शहरों में होगी परीक्षा
जम्मू, श्रीनगर, लेह, दिल्ली, कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, भद्रवाह, राजोरी, पुंछ। एक बार परीक्षा केंद्र का चुनाव कर लेने के बाद उसमें तब्दीली नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 आब्जेटिव टाइप प्रश्न होंगे
परीक्षा में 150 आब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल इंगलिश में 40, जनरल नालेज के 40, रीजनिंग के भी 40, जबकि न्यूमेरिकल एबिलिटी के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न-पत्र हल करने के लिए ढाई घंटे की अवधि निर्धारित की गई है।

गलत जवाब पर कटेगा अंक
जेयूईटी में निगेटिव मार्किंग पैटर्न फालो किया जाएगा। हर गलत जवाब पर अंक कटेंगे। एक गलत जवाब पर 0.25 अंक काटा जाएगा। मेरिट सूची तैयार करने में क्वालिफाइंग परीक्षा के अंकों को 75 फीसदी वेटेज, जबकि प्रवेश परीक्षा को 25 प्रतिशत वेटेज रहेगा। 

यह हैं कोर्स
यूजी: बीकाम आनर्स (भद्रवाह कैंपस), बीबीए (होटल मैनेजमेंट) ला (बीए,  एलएलबी-5 वर्षीय)
पीजी: बायोकेमिस्ट्री, बायो टेक्नोलाजी, बाटनी, बुद्धिस्ट स्टडीज, केमिस्ट्री, कामर्स (एमकाम), कंप्यूटर साइंस एंड आईटी (एमसीए), डोगरी, इकोनामिक्स, एजुकेशन, इलेक्ट्रानिक्स, इंगलिश, इनवायरनमेंटल साइंसेज, जियोलाजी, अप्लाइड जियोलाजी, जियोलाजी (हाईड्रोलाजी एंड सोयल डाइनामिक्स), हिंदी, हिस्ट्री, होम साइंस (एचडी), ह्यूमन जेनेटिक्स, इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी (एमएससी-आईटी), कश्मीरी, ला (एलएलबी-3 वर्ष प्रोफेशनल), एमएड, बीलिबआईएससी, एमलिबआईएससी, बीपीएड, एमपीएड, मैथमेटिक्स, माइक्रोबायोलाजी, फिजिक्स, पालिटिकल साइंस, साइकोलाजी, पंजाबी, रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस, रूरल डेवलपमेंट, संस्कृत, सेरीकल्चर, सोशियोलाजी, स्टेटिस्टिक्स, उर्दू, ज्योलाजी  

पीजी डिप्लोमा: बिजनेस मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लिकेशन, ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज, मार्केटिंग एंड सेल्स मैनेजमेंट, बैंकिंग एंड रिस्क मैनेजमेंट, एकाउंटिंग एंड फाइनेंस, बायो इन्फार्मेटिक्स, कंपोजिट कल्चर मैनेजमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed