फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu: UAE ministers will come to the international investor conference proposals for investment of five thousand crores have come to the UT

जम्मू: अंतरराष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन में आएंगे यूएई के मंत्री, यूटी में आ चुके पचार हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव

Tue, 08 Feb 2022 10:48 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 08 Feb 2022 10:48 PM IST
सार

निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एकल खिड़की प्रणाली को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। इसमें अब तक 130 सेवाएं जारी कर दी गई हैं। निवेशकों के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत समय सीमा तय की गई है।

विज्ञापन
Jammu: UAE ministers will come to the international investor conference proposals for investment of five thousand crores have come to the UT
जम्मू-कश्मीर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मार्च के अंत तक अंतरराष्ट्रीय स्तर का निवेश सम्मेलन करवाने की तैयारी की जा रही है। इसमें यूएई के प्रतिनिधियों के साथ उनके मंत्री मौजूद रहेंगे। प्रदेश में देश और दुनिया भर से अब तक पचास हजार करोड़ रुपये तक निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं। इसमें विदेश से निवेशकों ने हास्पिटल, एग्रो प्रोसेसिंग आदि क्षेत्रों में रुझान दिखाया है। इस साल निवेश का दायरा बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए औद्योगिक संपदा को तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एकल खिड़की प्रणाली को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। इसमें अब तक 130 सेवाएं जारी कर दी गई हैं। निवेशकों के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत समय सीमा तय की गई है। आगामी सभी औद्योगिक सेवाओं को एकल खिड़की से सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर ने बताया कि निवेशक सम्मेलन के लिए तिथि और स्थल को फाइनल किया जा रहा है। इसमें यूएई के प्रतिनिधियों और मंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है। एकल खिड़की प्रणाली में अब वैश्विक निवेशक अपने प्रस्तावों को राष्ट्रीय पोर्टल के जरिए अनुमोदित कर सकते हैं। आगामी वर्षों में जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक क्षेत्र में नई क्रांति दिखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed