फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu_terrorist_hidden_search

जम्मू: कई जगह अब भी छिपे हुए हैं आतंकी

Tue, 01 Oct 2013 01:03 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Tue, 01 Oct 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
jammu_terrorist_hidden_search
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की मौजूदगी की सूचनाओं को अब तक अफवाह माना जा रहा था लेकिन हीरानगर के भेईया गांव में आतंकी एक घर में घुस आए तो उनकी मौजूदगी प्रमाणित हो गई। आतंकी अब भी संभाग के विभिन्न हिस्सों में छिपे हो सकते हैं।
विज्ञापन


इधर जम्मू में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद ग्रेटर कैलाश, सैनिक कालोनी, छन्नी हिम्मत, सुजवां और भठिंडी में दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।

आतंकी इधर-उधर घूम रहे हैं इससे लगता है कि उनका स्थानीय संरक्षकों से संपर्क टूट गया है। हीरानगर पुलिस थाने और सांबा सैन्य शिविर पर हमले की घटना के बाद बरती जा रही सख्ती की वजह से फिलहाल आतंकी बचाव की मुद्रा में हो सकते हैं लेकिन जरा सी चूक किसी बड़े हमले का कारण बन सकती है।
विज्ञापन


घर के भीतर घुस आए आतंकी

सुरक्षा बलों के होश उस समय उड़ गए, जब भेईया गांव में एक घर की महिला और उसके ससुर ने कहा है कि आतंकी उनका गेट खोलकर भीतर आए। घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग के साथ दोनों आतंकियों की गाली गलौज भी हुई। बाद में बुजुर्ग पूर्व सैनिक ने हवा में दो फायर कर गांव वालों को सचेत कर दिया। तब तक आतंकी फरार हो चुके थे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाका घेर लिया। सुबह सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग पाया।

भेईया गांव के जोगियां मोहल्ले में हेमराज का मकान सबसे पहले है। घर की महिला रेवा रानी को रात करीब 11.40 बजे दरवाजे पर जोर से प्रहार करने की आवाज आई। उसने देखा कि बाहर दो लोग थे। पंजाबी भाषा में बोल रहे दोनों लोगों ने पीठ पर बैग टांगे हुए थे। हाथ में बंदूक थी। उन्होंने कहा हम मिलीटेंट हैं, तुम्हें कुछ नहीं करेंगे, दरवाजा खोलो।

आवाज सुनकर महिला के अस्सी वर्षीय ससुर हेमराज भी मौके पर आ गए। पूर्व सैनिक हेमराज ने अपनी राइफल से हवा मे दो गोलियां दाग दीं। आतंकियों के जाने के बाद देखा, तो उनके मकान सहित दो घरों के बिजली के तार काटे जा चुके थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। इससे पूर्व चजर्थ गांव में दो आतंकी देखे गए थे। चजर्थ से भेईया गांव की दूरी पांच किलोमीटर के करीब है।


तलाशी में चलाया जा रहा अभियान

इधर जम्मू के ग्रेटर कैलाश में दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। क्षेत्र के दो स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई और बच्चों को घर भेज दिया गया। सूचना मिली कि दो लोग सेना की वर्दी में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। दोनों लोग प्रतिष्ठित स्कूल के नजदीक के पास से गुजरे और उनकी हरकतें भी ठीक नहीं हैं। जम्मू जोन के आईजी राजेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी सूचना को पुलिस से शेयर करें। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और जवानों को अलर्ट रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed