फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu Kashmir: Temporary employees electricity department will regular

जम्मू कश्मीर: बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारी होंगे नियमित, प्रदेश के 12 हजार कर्मचारियों को होगा लाग 

Sun, 27 Feb 2022 01:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 01:10 PM IST
सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ऊर्जा विकास विभाग के अस्थायी कर्मियों (पीडीएल-टीडीएल) के भर्ती नियमों को मंजूरी दी है। इन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित किया जाएगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Temporary employees electricity department will regular
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में बिजली विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने को सरकार ने मंजूरी दे दी है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए भर्ती नियम को स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार के इस फैसले से 12 हजार से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


विभाग में अब स्थायी-अस्थायी कर्मी और कैजुअल सीजनल लेबर नहीं रह जाएंगे।  सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उप राज्यपाल ने ऊर्जा विकास विभाग के अस्थायी कर्मियों (पीडीएल-टीडीएल) के भर्ती नियमों को मंजूरी दी है। इन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन


2018 में सीजनल कर्मचारियों की नियुक्ति पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था। इससे 2012 में रिक्त पदों पर नियमितीकरण के फैसले के बाद भी पीडीएल-टीडीएल कर्मचारियों का भविष्य लटक गया था। ऊर्जा विभाग को 2019 में विभिन्न कारपोरेशन में बदल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कारपोरेशन को हो रही बिजली हानि से उबारने तथा उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराना मकसद है। समय समय पर कर्मचारियों के कल्याण तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कई कदम उठाए गए। 

 

डेलीवेजर कर्मचारियों के लिए नियमितीकरण नीति को मंजूरी मिली है। यह स्वागत योग्य कदम है। अब जो भी पात्र होगा, कारपोरेशन अपने स्तर पर नियमित कर सकेगा। कारपोरेशन बनने के बाद पता नहीं था कि कैसे नियमितीकरण होगा। कर्मचारी अधर में फंसे थे। - सचिन टिक्कू, संयोजक-जेएंडके पावर इंप्लाइज एंड इंजीनियर कोआर्डिनेशन कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed