फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu-kashmir: LG to meet Union Finance Minister on 30th in Delhi, talk on budget

जम्मू-कश्मीर: दिल्ली में 30 को केंद्रीय वित्त मंत्री से मिलेंगे एलजी, बजट पर होगी बात

Thu, 16 Dec 2021 01:01 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 16 Dec 2021 01:01 PM IST
सार

आर्थिक गतिविधियों पर केंद्रित होगा जम्मू-कश्मीर का बजट। अगले साल बजट की घोषणा तक जम्मू कश्मीर में 50 से 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव लाने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
jammu-kashmir: LG to meet Union Finance Minister on 30th in Delhi, talk on budget
बजट - फोटो : pixabay

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के 2022-23 बजट के लिए तैयारियां जारी हैं। प्रदेश में विभागीय स्तर पर अनुमानित बजट की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। नई दिल्ली में 30 दिसंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को बैठक के लिए बुलाया है। इसमें जम्मू-कश्मीर के बजट और दूसरे जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद इस बार जम्मू-कश्मीर को रिकॉर्ड बजट मिलने की उम्मीद है। खुद जम्मू-कश्मीर के दौरे पर सीतारमण ने प्रदेश को बजट में विशेष स्थान देने की बात कही थी। सूत्रों के अनुसार इसमें स्वरोजगार, युवा, बुनियादी ढांचा, विद्युत, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर बजट केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में जम्मू कश्मीर में भारी निवेश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अगले साल बजट की घोषणा तक जम्मू कश्मीर में 50 से 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव लाने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। अभी तक इसमें 30 हजार करोड़ के लक्ष्य को हासिल करने के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: खनिज परिवहन वाहनों पर लगेगा जीपीएस ट्रैकर, अवैध खनन पर कसेगा शिकंजा  

जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद पिछले दो साल से जम्मू कश्मीर के बजट में बढ़ोतरी की गई है। केंद्र की ओर से जम्मू कश्मीर को वर्ष 2021-22 के लिए सर्वाधिक 108621 करोड़ रुपये का बजट दिया गया था। जबकि इससे पहले वर्ष 2020-21 में 101428 करोड़ और वर्ष 2019-20 में 88911 करोड़ रुपये का बजट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed