{"_id":"63c8ce77eb5bb311065adb2c","slug":"jammu-kashmir-kerala-youth-arrested-on-rs-pura-ib-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आरएस पुरा आईबी पर केरल का युवक गिरफ्तार, पुलिस सीमा पर पहुंचने के कारणों लगा रही पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आरएस पुरा आईबी पर केरल का युवक गिरफ्तार, पुलिस सीमा पर पहुंचने के कारणों लगा रही पता
Thu, 19 Jan 2023 10:31 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 19 Jan 2023 10:31 AM IST
सार
पुलिस ने युवक से पासपोर्ट, एक नक्शा व आधार कार्ड बरामद किया है। उसकी पहचान आदि राम के नाम से हुई है। उसने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय सीमा देखने आया था।
विज्ञापन
जम्मू आईबी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के सीमावर्ती गांव घराना के पास संदिग्ध हालात में घूम रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को सौंपने से पहले ग्रामीणों ने उससे नाम आदि पूछा परंतु उसने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
मित्तल चौधरी नाम के ग्रामीण ने बताया कि वह भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास लगते अपने खेतों में काम कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध युवक खेतों में घूमता दिखाई दिया। उन्होंने उससे कुछ पूछा परंतु युवक ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
उन्होंने उसे पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के पास पासपोर्ट, एक नक्शा व आधार कार्ड भी था। पुलिस युवक को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवक केरल के गांव आदि राम का निवासी है।
विज्ञापन
इसका नाम निसार है, जो इसके पासपोर्ट और आधार कार्ड पर लिखा है। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह केरल का रहने वाला है, और अंतरराष्ट्रीय सीमा देखने आया था।
पुलिस ने बताया कि युवक के पास एक भारत का पासपोर्ट व केरल का नक्शा मिला है। केरल पुलिस से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इस बात का भी पता कर रही है कि आखिर यह युवक यहां तक कैसे पहुंचा, वह किसके साथ यहां आया।