फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Kashmir: IIT Ropar will give direct state to the meritorious students of IUST in PhD

जम्मू-कश्मीर: आईयूएसटी के मेधावी छात्रों को पीएचडी में सीधा प्रदेश देगी आईआईटी रोपड़

Thu, 23 Dec 2021 12:53 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 23 Dec 2021 12:53 PM IST
सार

दोनों संस्थानों में करारा, अकादमिक और अभिनव अनुसंधान के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा। आईयूएसटी में मेधावी छात्रों को आईआईटी रोपड़ में पीएचडी में सीधे प्रवेश की सुविधा मिलेगी।
 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: IIT Ropar will give direct state to the meritorious students of IUST in PhD
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईयूएसटी) के मेधावी छात्रों को पीएचडी कार्यक्रम में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रोपड़ सीधा प्रवेश देगी। बुधवार को आईयूएसटी और आईआईटी रोपड़ के बीच दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। 

विज्ञापन


दोनों समझौतों में अकादमिक और अभिनव अनुसंधान के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना और कृषि, जल प्रबंधन व स्मार्ट सिटी अनुप्रयोगों के विकास में नवीन प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप को बढ़ावा देना शामिल है। समझौते पर आईयूएसटी के कुलपति प्रो. शकील अहमद रोमशू और आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा ने हस्ताक्षर किए। इस सहयोग के तहत दोनों संस्थानों के छात्रों और शिक्षकों के लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मौसम: बर्फबारी के चलते मुगल रोड बंद, इन इलाकों से बर्फ हटाने के काम में लगी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


आईयूएसटी में मेधावी छात्रों को आईआईटी रोपड़ में पीएचडी में सीधे प्रवेश की सुविधा मिलेगी। इसके साथ छात्रों और संकाय विनिमय कार्यक्रम, प्रयोगशाला सुविधाओं और ई-संसाधनों को साझा करने के साथ नवाचार और उद्यमिता विकास को बढ़ावा मिलेगा। एमओयू पीएचडी में सीधे प्रवेश के साथ संकाय का संयुक्त आदान-प्रदान, गुणवत्ता अनुसंधान प्रस्तावों पर काम करने सहित अन्य विषयों पर काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed