फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu Kashmir bus accident: dozens of people died

J&K के रियासी में ओवरलोड बस खाई में गिरी, 21 की मौत 45 घायल

Thu, 20 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 20 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir bus accident: dozens of people died
रियासी में हादसा - फोटो : Amar Ujala

रियासी जिले के ज्योतिपुरम इलाके में ओवरलोड बस पलटने से 21 सवारियों की मौत हो गई। बस कई फीट गहरी खाई में जा गिरी थी। मृतकों में 12 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल हैं। हादसे में 45 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को एयरलिफ्ट कर जीएमसी पहुंचाया गया। यहां कुल 45 घायल भर्ती कराए गए हैं।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बेहतर उपचार की हिदायत दी। सभी घायलों को सरकार की ओर से 5-5 हजार रुपये की फौरी मदद भी उपलब्ध कराई। बताया जाता है कि बस नंबर (जेके02एस-0295) रियासी के मुख्य बस अड्डे से वीरवार दोपहर ढाई बजे सवारियां लेकर बक्कल सुरजनधार के लिए चली थी।
विज्ञापन


बस में क्षमता से अधिक मुसाफिर थे। इनमें ज्यादातर यात्री रियासी में एक शादी समारोह में दोपहर भोज में शामिल हाकर लौट रहे थे। करीब तीन बजे बस ज्योतिपुरम पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से चालक फरार

Jammu Kashmir bus accident: dozens of people died
रियासी में हादसा - फोटो : Amar Ujala

चालक ने वहां कुछ सामान चढ़ाने के लिए बस रोकी। चालक नीचे उतर गया। इसी दौरान चढ़ाई पर खड़ी बस पीछे की तरफ लुढ़कने लगी। जब तक कोई कुछ समझ पाता बस कई फीट नीचे गहरी खाई में पलट गई। बस में सवार कोई भी यात्री बाहर नहीं निकल पाया।

इस बीच, मौके पर मौजूद दुकानदार तथा अन्य लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई संवेदना

Jammu Kashmir bus accident: dozens of people died
प्रधानमंत्री ने जताया दुख - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियासी के ज्योतिपुरम में हुए सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। 

प्रधानमंत्री के अलावा जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी सड़क हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

खाई में गिरकर 2 मासूमों की हुई थी मौत

Jammu Kashmir bus accident: dozens of people died
दो बच्चों की मौत - फोटो : demo pic
इससे पूर्व 19 सितंबर को भी राजोरी के कालाकोट से लौटते वक्त सिलहाड में मेटाडोर खाई में गिरने से सवार दो बच्चों की मौत हो गई थी जबकि अन्य 18 यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई थी ।जानकारी के अनुसार कालाकोट से मोगला लौट रही मेटाडोर की ब्रेक अचानक सिलहाड इलाके के पास फेल हो गया था जिसके बाद ड्राइवर के बस पर से नियंत्रण खोने की वजह से बस चालीस फुट नीचे खाई में जा गिरी।

बस में सवार एक महिला अपने दो बच्चों अर्जुन कुमार (8), प्रीति देवी (10) पुत्र राकेश कुमार, निवासी मोगला को इलाज के लिए कालाकोट लेकर आई थी। इसी दौरान कालाकोट से लौटते वक्त बस के खाई में गिरने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। बस में सवार कुल 18 यात्रियों में से कुछ सुंदरबनी और आसपास के इलाकों के रहने वाले थे। कुछ घायलों को सुंदरबनी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed