फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir Youth hockey player Rupinder Singh dies during practice in Srinagar

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में अभ्यास के दौरान युवा हॉकी खिलाड़ी रुपिंदर सिंह की मौत

Wed, 14 Jul 2021 11:06 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 14 Jul 2021 11:06 AM IST
सार

रुपिंदर सिंह की मौत से जम्मू-कश्मीर पुलिस की हॉकी टीम में शोक है। हॉकी टीम ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार का एक सदस्य खोया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Youth hockey player Rupinder Singh dies during practice in Srinagar
हॉकी खिलाड़ी रुपिंदर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर पुलिस की हॉकी टीम के लिए खेलने वाले युवा खिलाड़ी की श्रीनगर के राजबाग इलाके में अभ्यास के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


बता दें कि रोज की तरह खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड में पहुंचे थे। वार्म-अप के दौरान टीम के गोलकीपर रुपिंदर सिंह (24) ने दर्द की शिकायत की। इसके बाद ज़मीन पर गिर पड़े। साथी खिलाड़ियों ने तुरंत उसे श्रीनगर के पुलिस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बारामुला ज़िले के सिंघपोरा गांव के रहने वाले रुपिंदर के पिता भी जम्मू कश्मीर पुलिस में थे। दो वर्ष पहले उनकी ऑन-ड्यूटी मौत हो गई थी। एसआरओ के तहत रुपिंदर बतौर फॉलोवर नियुक्त हुआ था और पुलिस की हॉकी टीम के लिए खेलता था। हाल ही में वह कांस्टेबल बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, लश्कर कमांडर अबू हुरैरा समेत तीन आतंकी ढेर    

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed