{"_id":"60ee763d8ebc3e859d18ccc7","slug":"jammu-and-kashmir-youth-hockey-player-rupinder-singh-dies-during-practice-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में अभ्यास के दौरान युवा हॉकी खिलाड़ी रुपिंदर सिंह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में अभ्यास के दौरान युवा हॉकी खिलाड़ी रुपिंदर सिंह की मौत
Wed, 14 Jul 2021 11:06 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:06 AM IST
सार
रुपिंदर सिंह की मौत से जम्मू-कश्मीर पुलिस की हॉकी टीम में शोक है। हॉकी टीम ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार का एक सदस्य खोया है।
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी रुपिंदर सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर पुलिस की हॉकी टीम के लिए खेलने वाले युवा खिलाड़ी की श्रीनगर के राजबाग इलाके में अभ्यास के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
बता दें कि रोज की तरह खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड में पहुंचे थे। वार्म-अप के दौरान टीम के गोलकीपर रुपिंदर सिंह (24) ने दर्द की शिकायत की। इसके बाद ज़मीन पर गिर पड़े। साथी खिलाड़ियों ने तुरंत उसे श्रीनगर के पुलिस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला ज़िले के सिंघपोरा गांव के रहने वाले रुपिंदर के पिता भी जम्मू कश्मीर पुलिस में थे। दो वर्ष पहले उनकी ऑन-ड्यूटी मौत हो गई थी। एसआरओ के तहत रुपिंदर बतौर फॉलोवर नियुक्त हुआ था और पुलिस की हॉकी टीम के लिए खेलता था। हाल ही में वह कांस्टेबल बना था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, लश्कर कमांडर अबू हुरैरा समेत तीन आतंकी ढेर