{"_id":"56dc30664f1c1b4e3f8b458b","slug":"jammu-and-kashmir-tourism-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीक सीजन को कैश करने में जुटा पर्यटन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीक सीजन को कैश करने में जुटा पर्यटन विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग
- फोटो : Logo
गर्मियों की आहट से पर्यटन विभाग ने कमर कस ली है। माना जा रहा है कि पीक सीजन की शुरुआत एक महीना पहले ही हो जाएगी। अमूमन पर्यटकों का आना अप्रैल के मध्य में शुरू होता है, लेकिन इस बार मार्च के मध्य में ही पर्यटकों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग उम्मीद जता रहा है कि इस साल कश्मीर आने वाले पर्यटकों का एक नया रिकार्ड बनेगा, क्योंकि पिछले साल विभाग ने पर्यटकों को देश के कोने-कोने से लाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में कश्मीर में बाढ़ आने का असर 2015 के पर्यटन पर दिखा, क्योंकि सितंबर 2014 की बाढ़ के बाद जनवरी और फरवरी 2015 में भी कश्मीर में बाढ़ आई।
विज्ञापन
इसकी वजह से पीक सीजन में पर्यटकों की संख्या कम रही। कश्मीर पर्यटन विभाग के उप निदेशक जाहूर अहमद का कहना है कि पिछले साल विभाग ने देश के मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बंगलूरू, गुजरात आदि में 30 से अधिक रोड शो किए हैं।
हमारी कोशिश है कि इस साल ज्यादा से ज्यादा पर्यटक कश्मीर आएं। पर्यटकों के लिए गर्मियों में कई तरह की गतिविधियां चलाई जाएंगी। वर्ष 2015 में पीक सीजन के दौरान करीब तीन लाख पर्यटक कश्मीर पहुंचे थे।