फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: There was an outcry in the city due to power cut, 35 times in 24 hours

जम्मू-कश्मीर: बिजली कटौती से शहर में मचा हाहाकार, 24 घंटे में 35 बार लगे कट

Thu, 10 Jun 2021 10:48 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 10 Jun 2021 10:48 PM IST
सार

नानक नगर, गांधी नगर और जानीपुर में प्रदर्शन कर बिजली निगम व सरकार के खिलाफ की नारेबाजी। 132, 33 और 11 केवीए लाइन ओवरहीट होने से ग्रिड स्टेशन नहीं कर रहे काम, ट्रांसफार्मर बंद।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: There was an outcry in the city due to power cut, 35 times in 24 hours
धूप से खुद को बचाती हुई महिला - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू जिले में 42 डिग्री पारे के बीच ही बिजली ढांचा हांफ गया है। प्रचंड गर्मी में एसी, कूलर, पंखे न चलने से हर तरफ हाहाकार मची है। वीरवार सुबह छह बजे से रात तक जिले के कई इलाकों में बिजली कटौती जारी रही। कई जगह बिजली छह से सात घंटे बंद रही तो कहीं पर हर आधे घंटे के बाद कट लगते रहे। 24 घंटे में बिजली के 30 से 35 बार कट लगे।
विज्ञापन


पसीने से तरबतर कर दे रही गर्मी में लोगों का जीना मुहाल कर दिया। बिजली कटौती पर नानक नगर, गांधी नगर, जानीपुर सहित शहर के कई इलाकों में लोगों ने सड़क पर उतर प्रदर्शन कर बिजली निगम व सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। दिन-रात गर्मी के कारण बिजली का ट्रांसमिशन लाइन सिस्टम ओवरहीट हो रहा है, जिससे ग्रिड स्टेशन हर आधे घंटे के बाद ठप हो रहे हैं। 132 केवीए, 33 केवीए,11 केवीए लाइन के ओवरहीट होने से नरवाल, जानीपुर, मीरां साहिब, बिश्नाह ग्रिड स्टेशन काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन


हर आधे घंटे के बाद ग्रिड स्टेशनों में लगे ट्रांसफार्मर बंद हो जा रहे हैं। इसकी वजह से जम्मू और इसके आसपास के तमाम क्षेत्रों में बिजली की जबरदस्त कटौती रही। उधर, दोमाना के संग्रामपुर, गजयसिंह पुरा, पटोली, बरनाईं, पतनियाल, दुर्गाचक, नागबनी सहित अन्य इलाकों में भी दिन भर बिजली बंद रही। इनवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी रही ठप
नानक नगर की विमला देवी, निधि और प्रीति ने बताया कि बुधवार रात भर बिजली नहीं आई। वीरवार को भी पूरा दिन बत्ती गुल रही। इसकी वजह से पानी की सप्लाई भी नहीं मिल रही। हमारे घरों पर मीटर लगे हैं। वक्त पर बिल दे रहे हैं। बिना बिजली के गर्मी के बीच घर में समय बिताना मुश्किल हो गया है। गांधी नगर के राम गोपाल का कहना है कि कई घरों में कोरोना पीड़ित मरीज हैं, लेकिन बिजली ने इतना परेशान कर दिया है कि वे घरों से बाहर निकलने को मजबूर हैं। वीरवार सुबह छह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रही है। इसके बाद भी हर आधे घंटे के बाद कट लगते रहे। शहर के कर्ण नगर, विकास लेन और पॉश इलाके गांधी नगर में भी वीरवार को छह से सात घंटे लगातार बिजली बंद रही।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना के बीच मनमोहक वादियां सैलानियों से हुई गुलजार, गर्मी में पहाड़ दे रहे राहत       

उप राज्यपाल से समस्या हल करने की उठाई मांग
शहर के जानीपुर इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल कोहली ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। कोहली ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश को लूट रही है। जम्मू-कश्मीर में बिजली उत्पादन होता है, लेकिन जम्मू को ही बिजली नहीं मिलती। 24 घंटे में बिजली के 35 बार कट लगाए जा रहे हैं। यह हालत बुधवार और वीरवार को भी रही है। अभी तो सिर्फ 42 डिग्री तापमान हुआ है तो बिजली चौपट हो गई। इसकी वजह से पानी भी नहीं मिल रहा। कोरोना मरीज घरों में दम तोड़ रहे हैं, कोई पूछने वाला नहीं। प्रदर्शनकारियों ने उप राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग उठाई।  

ट्रांसमिशन लाइन सिस्टम ओवरहीट हो रहे हैं। इसकी वजह से ग्रिड स्टेशन काम नहीं कर रहे, इससे लाइट बंद हो जाती है। जिले में बिजली ढांचा 1200 मेगावाट का है। इससे अधिक लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर जवाब दे जाते हैं। जिन घरों में तीन एसी हैं, वहां तीनों ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जिससे लोड बढ़ रहा है। इस तरह की समस्या से बिजली कटौती हो रही है। लोगों को भी लोड कम करना होगा, तभी निजात मिलेगी। - गुरमीत सिंह, एमडी, जेपीडीसीएल

इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
जानकारी के अनुसार 11, 13 और 15 जून को भी सुबह सात बजे से 11 बजे तक सिंहपुरा, कैलाश नगर और इसके साथ लगते इलाकों में बिजली बंद रहेगी। पटोली ब्राह्मणा, बरनाई, गोल पटन, गजनसू आदि में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 12 जून को शहर के जानीपुर, लक्कड़ मंडी, इंदिरा नगर, कृष्णा नगर आदि इलाकों में सुबह सात बजे से 11 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। बिजली निगम का कहना है कि विद्युत लाइनों की मरम्मत और अपग्रेडेशन के चलते बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed