{"_id":"611136f78ebc3ef4180d2083","slug":"jammu-and-kashmir-rahul-gandhi-reached-kashmir-for-the-first-time-after-the-abrogation-of-article-370-will-also-visit-kheer-bhavani-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर पहुंचे राहुल गांधी, खीर भवानी मंदिर में भी करेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर पहुंचे राहुल गांधी, खीर भवानी मंदिर में भी करेंगे दर्शन
Mon, 09 Aug 2021 07:38 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 09 Aug 2021 07:38 PM IST
सार
दस अगस्त को वह कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे और कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। खीर भवानी मंदिर व हजरतबल दरगाह में भी राहुल गांधी जाएंगे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार शाम करीब छह बजे श्रीनगर पहुंचे। श्रीनगर हवाई अड्डे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर, रजनी पाटिल, पीरजादा मो सैयद, सैफुद्दीन सोज, तारिक़ हमीद कर्रा, रमण भल्ला सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के बाहर युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी का स्वागत किया। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि राहुल श्रीनगर के एक स्थानीय होटल में जीए मीर के बेटे के विवाह समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
समारोह के लिए केंद्र शासित प्रदेश के राजनीतिक दलों के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया था, जिसमें नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी शामिल थीं। मंगलवार सुबह राहुल गांदरबल जिले के खीरभवानी मंदिर और डल झील के किनारे स्थित दरगाह हजरतबल में दर्शन करने जाएंगे। वहां से लौटने पर 11:30 बजे एमए रोड पर स्थित कांग्रेस भवन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा यह भी बताया कि वह पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे। बाद में श्रीनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद राहुल गांधी का यह पहला कश्मीर का दौरा है।
यह भी पढ़ें- आतंकियों ने दोहराई तारीख: बीते साल नौ अगस्त को अब्दुल की तरह आज रसूल को मार डाला, पढ़ें नेताओं पर कब-कब हुए हमले
गुटबाजी पर विराम लगाने का प्रयास करेंगे राहुल
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी पर विराम लगाने का प्रयास राहुल गांधी करेंगे। वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के खेमों में कांग्रेस बंटी हुई नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर मैदान में उतरे, इसके लिए राहुल गांधी पार्टी नेताओं को कड़ा संदेश या हिदायत दे सकते हैं।