{"_id":"60e81ebd055f6a6903611f00","slug":"jammu-and-kashmir-protest-against-mehbooba-in-jammu-bajrang-dal-started-sloganeering-as-soon-as-she-reached-the-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जम्मू में महबूबा के खिलाफ प्रदर्शन, मुफ्ती के एयरपोर्ट पहुंचते ही बजरंगदल ने शुरू की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जम्मू में महबूबा के खिलाफ प्रदर्शन, मुफ्ती के एयरपोर्ट पहुंचते ही बजरंगदल ने शुरू की नारेबाजी
Fri, 09 Jul 2021 03:32 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 09 Jul 2021 03:32 PM IST
सार
पार्टी सूत्रों के अनुसार परिसीमन आयोग से मिलने से इनकार के बाद जम्मू आ रही महबूबा मुफ्ती पार्टी नेताओं से अगली रणनीति पर चर्चा के अलावा दिशा निर्देश भी जारी करेंगी।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीडीपी की अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती शुक्रवार दोपहर दो बजे जम्मू पहुंची। महबूबा के जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचते ही बजरंगदल द्वारा एयरोपोर्ट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया और महबूबा मुफ्ती के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा लोगों को हटाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सांबा जिले के जतवाल में दिखे चार संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
बता दें कि जम्मू में पार्टी कार्यालय गांधीनगर में महबूबा मुफ्ती जिलाध्यक्षों के इलावा महिला इकाई के पदाधिकारियों से बैठक करेंगी। वहीं शाम सात बजे से गेस्ट हाउस में वरिष्ठ नेताओं से बैठक होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार परिसीमन आयोग से मिलने से इनकार के बाद जम्मू आ रही महबूबा मुफ्ती पार्टी नेताओं से अगली रणनीति पर चर्चा के अलावा दिशा निर्देश भी जारी करेंगी।
विज्ञापन