फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Four suspects seen in Jatwal of Samba district, security forces launched search operation

जम्मू-कश्मीर: सांबा जिले के जतवाल में दिखे चार संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Fri, 09 Jul 2021 10:58 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 09 Jul 2021 10:58 AM IST
सार

छन कन्ना के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसने सेना की वर्दी में चार व्यक्तियों को रेलवे फाटक छन कन्ना, जटवाल के पास राजमार्ग की ओर जाते हुए देखा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Four suspects seen in Jatwal of Samba district, security forces launched search operation
तलाशी अभियान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के जतवाल में चार संदिग्धों को वर्दी पहने देखा गया, जिनके हाथों में बैग थे। जिसके बाद से इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार पैरों के निशान भी देखे गए हैं।

विज्ञापन


इस मामले में एसएचओ पीएस घगवाल द्वारा सूचित किया गया है कि छन कन्ना के रहने वाले रविंदर कुमार ने बताया कि उन्होंने सेना की वर्दी में चार व्यक्तियों को रेलवे फाटक छन कन्ना, जटवाल के पास राजमार्ग की ओर जाते हुए देखा। वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा छन कन्ना, जाटवाल क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े पांच बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जिले में इंटरनेट सेवा ठप
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला हुआ है। सुरक्षाबलों को आशंका है कि इलाके में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार रात सुरक्षाबलों ने रेडवानी इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी बंद हो गई है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। वहीं जिले में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed