फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Passengers not reaching the new bus stand, jam on BC Road

जम्मू-कश्मीर: नए बस स्टैंड पर नहीं पहुंच रहीं सवारियां, बीसी रोड पर लग रहा जाम

Sun, 08 Aug 2021 10:37 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 08 Aug 2021 10:37 PM IST
सार

रोड पर ही बेतरतीब खड़ी की जा रहीं बसें, बस स्टैंड पर दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Passengers not reaching the new bus stand, jam on BC Road
जम्मू बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीसी रोड पर जाम की समस्या हल नहीं हो पा रही है। नए बस स्टैंड पर बहुत कम सवारियां पहुंच रही हैं। बीसी रोड पर ही लोग बसें लेने के लिए खड़े हो रहे हैं। इस कारण बसों के बार-बार यहां रुकने से जाम की समस्या बन रही है। बस स्टैंड के अंदर खुलीं नई दुकानों में भी खरीदारी कम होने से दुकानदार परेशान हैं।

विज्ञापन


पहले लॉकडाउन के कारण कारोबार मंदा रहा, अब सवारियां न आने से नुकसान हो रहा है। वहीं, शाम के वक्त रेहड़ियां भी सड़क किनारे लगाई जा रही हैं। अधिक भीड़ रहने से लोगों को पैदल चलने में परेशानी आ रही है। बस स्टैंड में दुकान करने वाले मधु शर्मा, संजय दत्ता, गुलशन और नवीन का कहना है कि बस स्टैंड से ही सवारियों को बिठाया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर आएंगे राहुल गांधी, निशाने पर रहेगी मोदी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर लोग बीसी रोड पर ही बसों में बैठ रहे हैं। बस स्टैंड पर लोगों के ना आने से उनकी आय नहीं हो पा रही। साथ ही बीसी रोड पर भी जाम लग रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पहले ही स्पष्ट किया गया था कि बसें स्टैंड के अंदर से ही चलेंगी और सवारियां भी यहां पर बिठाई जाएंगी, लेकिन अब इस पर प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed