फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Now preparations to run AC buses on inter-district route, 41 buses will be included

जम्मू-कश्मीर: अब अंतर जिला रूट पर एसी बसें चलाने की तैयारी, 41 बसें होंगी शामिल

Wed, 04 Aug 2021 02:15 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 04 Aug 2021 02:15 PM IST
सार

जेकेआरटीसी के बेड़े में सितंबर तक होंगी 41 नई एसी बसें शामिल।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Now preparations to run AC buses on inter-district route, 41 buses will be included
जम्मू बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) के बेड़े में पहली बार 41 एसी बसें शामिल होंगी। सितंबर तक इन बसों को शामिल किया जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब आम लोगों को सरकारी एसी बसों में सफर करने का मौका मिलेगा। इनको अंतर जिला रूट पर भी चलाने की तैयारी है। जेकेआरटीसी पहली बार अपने बेड़े में एसी बसों को शामिल करने जा रहा है। प्रदेश वासियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवा के उद्देश्य से इन बसों को शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन


इन वाहनों की खरीद गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस पर हुई थी। सितंबर तक वाहनों को बेड़े में जोड़ने की योजना है। यह बसें बीएस-6 मानक की होंगी, जिन्हें प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के हिसाब से तैयार करवाया गया है। 41 नई एसी बसें नए तेवर और रंग के साथ जेकेआरटीसी के बेड़े में शामिल होने जा रही है। जेकेआरटीसी अपने बेड़े को मजबूत करने के लिए कुल 503 वाहनों को शामिल करेगा। इसमें 277 ट्रक और 185 बसें और 41 एसी बसें शामिल हैं।
विज्ञापन


जेकेआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा कि एसी बसों की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। हमारी टीमें वाहनों की जांच के लिए यूपी गई थी, जहां पर वाहनों की जांच की गई है। संभवत: सितंबर तक यह बसें जेकेआरटीसी में शामिल हो जाएंगी, जिसके बाद इन्हें ऑपरेशन गतिविधियों में लगाया जाएगा। इस बार कुछ बसों को अंतर जिला रूट पर चलाने की योजना है। अभी तक श्रीनगर को छोड़ तो अन्य जिलों के लिए एसी बसें नहीं चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना का कहर: तीसरी लहर की ओर बढ़ रहा जम्मू-कश्मीर, सामाजिक दूरी का पालन न होने से संक्रमण बढ़ने की आशंका


बसों का रंग बदलने की भी योजना
जेकेआरटीसी के बेड़े में शामिल बसों का रंग बदलने की तैयारी है। बसों के रंग अब तिरंगे झंडे जैसा होगा, जिसमें केसरी, सफेद और हरा रंग होगा। जेकेआरटीसी जल्द इस प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है। नई खरीदी गई बसों का रंग पहले तिरंगे झंडे जैसा होगा, जबकि बेड़े में पहले से ही शामिल बसों का रंग बदला जाएगा।  

सितंबर तक बसें हमारे पास आ जाएंगी। 41 नई एसी बसों को खरीदा जा रहा है। नई बसें शामिल होने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। - अंग्रेज सिंह राणा, एमडी, जेकेआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed