{"_id":"60f1bcea8ebc3e9cda786edc","slug":"jammu-and-kashmir-now-live-telecast-of-baba-amarnath-ki-aarti-on-another-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अब एक और चैनल पर होगा बाबा अमरनाथ की आरती का लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अब एक और चैनल पर होगा बाबा अमरनाथ की आरती का लाइव प्रसारण
Fri, 16 Jul 2021 10:37 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:37 PM IST
सार
पवित्र गुफा में हिमलिंग के समक्ष होने वाली प्रात: और सायंकाल की विशेष आरती को जियोटीवी पर लाइव देख सकते हैं।
विज्ञापन
बाबा अमरनाथ शिवलिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी के बीच देश विदेश के भक्तों के लिए बाबा बर्फानी के दर्शनों को सरल बनाया जा रहा है। इस कड़ी में अब रिलायंस जियो ने श्री अमरनाथ जी से लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियोटीवी पर श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड नाम से एक नया चैनल शुरू किया है। पवित्र गुफा में हिमलिंग के समक्ष होने वाली प्रात: और सायंकाल की विशेष आरती को जियोटीवी पर लाइव देख सकते हैं।
विज्ञापन
शिवभक्त अब वीडियो कान्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट के माध्यम से लाइव पूजा, लाइव हवन आदि भी करा सकते हैं। जियोमीट पर भक्तों को वर्चुअल आध्यात्मिक माहौल मिलेगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड का पुजारी वर्चुअली मौजूद होगा। पूजा व हवन पुजारी द्वारा पवित्र गुफा में भक्त के नाम और गोत्र के उच्चारण के साथ की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू में पीरखो-महामाया रोपवे शुरू, पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
मंत्रोच्चारण के साथ होने वाली वर्चुअल पूजा से भक्तों को पवित्र गुफा में रहने जैसा माहौल मिलेगा। वर्चुअल लाइव पूजा को श्राइन बोर्ड की वेबसाइट और बोर्ड के मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से बुक किया जा सकता है। बुकिंग प्रक्रिया के बाद भक्तों को जियोमीट एप पर लिंक भेजा जाएगा और वे अपने निर्धारित बुकिंग समयानुसार इसमें शामिल हो सकेंगे।