{"_id":"60d2e0c98ebc3e2ff55ced53","slug":"jammu-and-kashmir-now-it-will-be-easy-to-reach-administrative-secretaries-common-citizens-will-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अब प्रशासनिक सचिवों तक पहुंचना होगा आसान, आम नागरिकों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अब प्रशासनिक सचिवों तक पहुंचना होगा आसान, आम नागरिकों को होगा फायदा
Wed, 23 Jun 2021 12:50 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:50 PM IST
सार
आम जनता के लिए प्रशासन ने पांच समर्पित लैंडलाइन नंबर जारी किए।
विज्ञापन
हेल्पलाइन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जम्मू कश्मीर के शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए अब प्रशासनिक सचिवों और अन्य दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के पास आम नागरिकों की पहुंच को आसान बनाया गया है। इसके लिए आम लोगों के अनुरोध के पंजीकरण के लिए पांच समर्पित लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
इन नंबरों के माध्यम से नागरिक अधिकारियों तक पहुंच सकेंगे। इन नंबरों में 0194-2506144, 01942500115, 01942506102, 01942506111 और 01942506112 नंबर हैं। प्रशासन ने प्रशासनिक सचिवों और अन्य अधिकारियों तक आम लोगों की पहुंच बनाने के लिए एक प्रणाली स्थापित की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी नौकरी के लिए अब देनी होगी मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ससुरालियों की जानकारी
विज्ञापन
इसमें बताया गया है कि पांच समर्पित टेलीफोन नंबर पर लोग अपने अनुरोधों के पंजीकरण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच काल कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन के माध्यम से पंजीकृत अनुरोधों को संबंधित प्रशासनिक सचिवों के साथ उठाया जाएगा।