{"_id":"6141a8368660ac3ae659ea0a","slug":"jammu-and-kashmir-many-times-in-the-city-may-be-closed-most-have-no-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शहर में कई बार हो सकते हैं बंद, अधिकतर के पास पार्किंग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शहर में कई बार हो सकते हैं बंद, अधिकतर के पास पार्किंग नहीं
Wed, 15 Sep 2021 01:30 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:30 PM IST
सार
जिला उपायुक्त कार्यालय से अब तक 45 बार मालिकों ने ही ली है एनओसी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बार खुलने में अभी वक्त लग सकता है। बार मालिकों को 20 विभागों से एनओसी लेकर औपचारिकताएं पूरी करनी हैं, जो जल्द पूरी होती नजर नहीं आ रहीं। इससे संभव है कि शहर में कई बार बंद हो जाएं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार बार के लिए पार्किंग बहुत जरूरी है, लेकिन कई बार के पास पार्किंग नहीं है। ऐसे बार को नगर निगम से अनुमति मिलना संभव नहीं है और यह बंद हो सकते हैं।
विज्ञापन
जम्मू शहर में कई ऐसे बार हैं, जो सड़क किनारे हैं। इनके पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। यदि बार मालिक पार्किंग लेकर नई लोकेशन पर बार खोलते हैं, तो भी इसमें वक्त लग सकता है। अन्य औपचारिकताएं भी जल्द पूरी होती नजर नहीं आ रहीं। अभी जिला उपायुक्त कार्यालय से सिर्फ 45 बार मालिकों ने ही एनओसी ली हैं, जबकि 100 से ज्यादा लोग बाकी हैं। एडीसी राकेश दुबे का कहना है कि जिला उपायुक्त कार्यालय में 45 लोगों ने एनओसी के लिए आवेदन किया था, जिनको क्लीयर कर दिया गया है। बाकी की कार्रवाई आबकारी विभाग से होनी है।
विज्ञापन
उधर, आबकारी विभाग के पास अब तक 18 बार मालिकों ने अपनी फाइलों को पूरा करके दिया है। इन्हें कहा गया है कि वह लोग हलफनामा दायर कर बताएं कि विभाग के पास इनका कोई बकाया नहीं है। विभाग ने अपने एक आदेश में भी इसकी जानकारी दी है कि 32 लोगों ने लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए फाइलें दी हैं। लेकिन विभाग के आयुक्त का कहना है कि अभी कोई फाइल नहीं आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वंदे भारत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया जम्मू से कटरा का सफर, शेयर किया वीडियो
आबकारी विभाग के आयुक्त राहुल शर्मा का कहना है कि अभी तक हमारे पास किसी बार मालिक की पूरी एनओसी वाली फाइलें नहीं आई है। उधर, बार एसोसिएशन के प्रधान प्रह्लाद सिंह का कहना है कि उनकी तमाम औपचारिकताओं वाली फाइलें विभाग के पास पड़ी हैं। विभाग और बार मालिकों के बीच फंसे पेंच में कहीं पर यह साफ नहीं हो रहा है कि आखिर बार के लाइसेंस रिन्यू होने में पेंच कहां पर फंसा है।