{"_id":"60c2267450b9fa10404d3d18","slug":"jammu-and-kashmir-load-increased-by-10-due-to-power-theft-and-misuse-relief-can-be-given-by-the-end-of-the-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बिजली चोरी और दुरुपयोग से लोड 10 फीसदी बढ़ा, माह के अंत तक मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बिजली चोरी और दुरुपयोग से लोड 10 फीसदी बढ़ा, माह के अंत तक मिल सकती है राहत
Thu, 10 Jun 2021 08:19 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 10 Jun 2021 08:19 PM IST
सार
कॉरपोरेशन के चेयरमैन ने कहा, कई ग्रिड स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई, इस माह के अंत में मिलेगी कटों से राहत। कहा, लोग बिजली चोरी बंद करें और कम खपत वाले उपकरण इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
बिजली चोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी बढ़ते ही बिजली की कटौती शुरू हो गई है। बिजली विभाग के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल 10 फीसदी लोड बढ़ गया है, जिसका कारण बिजली चोरी और दुरुपयोग है। कई ग्रिड स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई गई है, जो जून के अंत तक काम करने लगेंगे। इससे कटों से राहत मिलेगी।
बुधवार को जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन जगमोहन शर्मा और एमडी गुरमीत सिंह ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने जम्मू संभाग में बिजली सप्लाई और इसके ढांचे को लेकर बताया। एमडी गुरमीत सिंह ने बताया कि पिछले साल 1250 मेगावाट लोड था और इस साल यह अब तक 1298 तक पहुंच गया है।
साथ ही पिछले एक हफ्ते में मांग 22 फीसदी बढ़ गई है। इस बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए विभाग ने कई कदम उठाए हैं, जिसके तहत सब-ट्रांसमिशन वोल्टेज स्तर (33 केवी और 66 केवी) पर मौजूदा रिसीविंग स्टेशनों को बढ़ाया गया है और विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत पूरे जम्मू में विभिन्न नए रिसीविंग स्टेशन जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना मामलों में आई गिरावट, जीएमसी के आर्थो वार्ड में गैर कोविड मरीजों की भर्ती शुरू
ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता, कई जिलों को मिलेगा लाभ
बर्न ग्रिड स्टेशन में 320 एमवीए से 480 की क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे राजोरी, पुंछ, रियासी और जम्मू में बिजली सेवा ठीक होगी। इसी तरह से जम्मू के ग्लैडनी स्टेशन में 20 एमवीए की क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे गांधी नगर और कनाल रोड तालाब तिल्लो क्षेत्रों में बिजली ठीक होगी।
जून के अंत तक यह बढ़ाई गई क्षमता काम करेगी। एमडी ने कहा कि विभाग बिजली सेवा को दुरुस्त करने के लिए वचनबद्ध है। सिर्फ लोगों को चाहिए कि वह बिजली की चोरी बंद करें। साथ ही कम खपत वाले इलेक्ट्रानिक उपकरणों का इस्तेमाल करें, जिससे बिजली की बचत हो सके।