फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Information about the hiding of terrorists in Warpora, Sopore, search operation continues

जम्मू-कश्मीर : सोपोर मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकियों का खात्मा, टॉप कमांडर ढेर

Fri, 23 Jul 2021 06:35 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 23 Jul 2021 06:35 AM IST
सार

उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। बाकी आतंकियों की तलाश जारी है। मुठभेड़ कल रात से चल रही है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Information about the hiding of terrorists in Warpora, Sopore, search operation continues
सुरक्षाबल के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के वारपोरा में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों को मार गिराया गया है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। बाकी आतंकियों की तलाश जारी है। मुठभेड़ कल रात से चल रही है। 

विज्ञापन



कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि लश्कर के दो आतंकी मारे गए हैं। इनमें से एक फैयाज वार कई लोगों की हत्या और हमलों में शामिल था। 


बताया जाता है कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि वारपोरा इलाके में कुछ आतंकी मौजूद हैं। इसके बाद 22 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने वीरवार शाम इलाके को घेर लिया। वहां अंदर जाने और बाहर आने के सभी रास्ते सील कर घर-घर तलाशी का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस बीच आतंकियों के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। सुरक्षाबलों के साथ उन्होंने भी आतंकियों  से आत्मसमर्पण की अपील की, परंतु सफलता नहीं मिली। सुरक्षाबल फ्लड लाइट्स लगाकर इलाके को घेरे हुए हैं ताकि आतंकी मौके से भागने न पाएं। देर रात तक दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed