{"_id":"6111463a8ebc3e787b55f9ad","slug":"jammu-and-kashmir-flag-hoisting-will-be-done-in-all-schools-on-independence-day-children-will-also-be-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस पर सभी स्कूलों में होगा ध्वजारोहण, बच्चों को भी किया जाएगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस पर सभी स्कूलों में होगा ध्वजारोहण, बच्चों को भी किया जाएगा शामिल
Mon, 09 Aug 2021 08:44 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 09 Aug 2021 08:44 PM IST
सार
स्कूलों में ध्वजारोहण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। निदेशालय को कार्यक्रम के फोटो और वीडियो भेजने होंगे।
विज्ञापन
तिरंगा झंडा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के सभी स्कूलों में तिरंगा फहराया जाएगा। इस मौके पर ध्वजारोहण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए कहा है। स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय प्रशासन की अनुमति से बच्चों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा विभाग ने एक अगस्त से स्कूलों में टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ को नियमित रूप से ड्यूटी पर आने के लिए कहा है। स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजन भी किया जाएगा। कोविड एसओपी के तहत हर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू डॉ. रवि शंकर शर्मा ने सभी स्कूलों से आयोजन के फोटो और वीडियो को निदेशालय से साझा करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर एक सप्ताह से ऑनलाइन गतिविधियां चल रही हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर पहुंचे राहुल गांधी, खीर भवानी मंदिर में भी करेंगे दर्शन
इसमें राष्ट्रगान, कहानी प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि संभाग के हर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में पौधरोपण अभियान भी चलाया जाएगा।