फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Fire broke out near Mata Vaishno Devi Bhawan, the first village in the country where 100% vaccination is complete, read five big news of the state

जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी भवन के पास लगी आग, नजीर बना देश का पहला गांव जहां सौ फीसदी टीकाकरण पूरा समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Tue, 08 Jun 2021 05:36 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 08 Jun 2021 05:36 PM IST
सार

कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में आग लग गई है। कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक आग ने तांडव मचा रखा है। वहीं कश्मीर संभाग के बांदीपोरा जिले का गांव वेयान 18 से 44 आयु वर्ग में कोरोना वैक्सीन के 100 फीसदी लक्ष्य को हासिल करने वाला देश का पहला गांव बन गया है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Fire broke out near Mata Vaishno Devi Bhawan, the first village in the country where 100% vaccination is complete, read five big news of the state
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में आग लग गई है। कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक आग ने तांडव मचा रखा है। आग पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चल रहा है। बता दें कि जहां आग लगी है उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है। आग की लपटें भैरो घाटी तक दिख रही हैं। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें...
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीआईपी गेट के पास काउंटिंग रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आनन-फानन कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर बोर्ड के फायर विंग के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कश्मीर संभाग के बांदीपोरा जिले का गांव वेयान 18 से 44 आयु वर्ग में कोरोना वैक्सीन के 100 फीसदी लक्ष्य को हासिल करने वाला देश का पहला गांव बन गया है। इस राष्ट्रीय रिकॉर्ड के लिए जम्मू-कश्मीर मॉडल के तहत जिला प्रशासन ने टीकाकरण केंद्र में लोगों के आने का इंतजार करने के बजाय दुर्गम रास्तों और पहाड़ियों का सफर तय कर उन तक पहुंचकर टीकाकरण किया।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

'स्वर्णिम विजय मशाल' को सोमवार को जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में चेनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर ले जाया गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 16 दिसंबर को राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक की अमर ज्योति से ‘‘स्वर्णिम विजय मशालें’’ प्रज्ज्वलित कर उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में रवाना किया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

अफगानी महिला को पासपोर्ट जारी करने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को श्रीनगर शहर के पासपोर्ट दफ्तर में छापा मारा था। इस दौरान अधिकारियों से पूछताछ करने के साथ ही मामले से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए। यह देश की सुरक्षा से जुड़ी बड़ी चूक मानी जा रही है। पासपोर्ट जारी करने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन भी हुआ, लेकिन मामला पकड़ में नहीं आया।  
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि भारत के संस्थानों ने मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों पर ध्यान देना बंद कर दिया है, इसलिए संयुक्त राष्ट्र को हस्तक्षेप करना होगा। महबूबा ने कहा कि भारत सरकार के गलत कदमों के खिलाफ आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति को पाकिस्तानी एजेंट बता दिया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया भारत सरकार के निष्ठुर कदमों के खिलाफ आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति पर पाकिस्तानी एजेंट होने का आसानी से ठप्पा लगा दिया जाता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed