फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Employment department could not provide jobs to the youth for two years, till March 79 thousand youth of the state have been registered

जम्मू-कश्मीर: दो वर्षों से रोजगार विभाग युवाओं को नौकरी नहीं दिला पाया, मार्च तक प्रदेश के 79 हजार युवा करवा चुके हैं पंजीकरण

Sun, 25 Jul 2021 11:24 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 25 Jul 2021 11:24 PM IST
सार

निजी संस्थान कोविड के कारण ज्यादा भर्ती कर नहीं रहे हैं, रोजगार विभाग भी रोजगार मेला नहीं लगा सका है, कैंपस इंटरव्यू भी नहीं हो पाए हैं।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Employment department could not provide jobs to the youth for two years, till March 79 thousand youth of the state have been registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के 79 हजार से अधिक युवा मार्च 2021 तक नौकरी के लिए रोजगार विभाग में पंजीकरण करवा चुके हैं। इसमें 25 हजार कश्मीर संभाग, जबकि 53 जम्मू संभाग के युवा शामिल हैं, लेकिन रोजगार विभाग पिछले दो वर्षों से न युवाओं को रोजगार दे पाया और न ही कोई रोजगार मेला आयोजित करवा पाया है।

विज्ञापन


पंजीकृत युवाओं को विभाग निजी क्षेत्र में रोजगार मुहैया करवाता है, लेकिन बीते दो वर्षों में निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार देने के मामले में विभाग कुछ नहीं कर पाया है। कोविड महामारी के कारण निजी क्षेत्र में नौकरियों की भारी कमी है। निजी संस्थान कोविड के कारण ज्यादा भर्ती कर नहीं रहे हैं, रोजगार विभाग भी रोजगार मेला नहीं लगा सका है, कैंपस इंटरव्यू भी नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कारगिल युद्ध: द्रास में सुनाई गई कारगिल युद्ध की शौर्यगाथा, वीर नारियों और वीर माताओं की मौजूदगी में सुनाएं वीरों के किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक युवाओं में बेरोजगारी बढ़ रही है। रोजगार विभाग की वेबसाइट पर इस वर्ष मार्च तक 79061 बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। कश्मीर संभाग से 6 हजार से अधिक स्नातक, जबकि जम्मू संभाग में 5 हजार से अधिक स्नातक ने पंजीकरण करवाया है।

वहीं निरक्षर की बात करें तो कश्मीर संभाग से 537 और जम्मू संभाग से 141, जबकि आठवीं तक कश्मीर संभाग से 1001 और जम्मू से 2485, 10वीं तक कश्मीर संभाग से 3651 वहीं जम्मू संभाग से 7517 युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीकरण करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed