{"_id":"60f6c47f955ff9473f5c5c98","slug":"jammu-and-kashmir-education-department-thirty-percent-cut-in-winter-zone-syllabus-know-what-has-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग: विंटर जोन के सिलेबस में तीस फीसदी की कटौती, जानिए क्या हुआ है बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग: विंटर जोन के सिलेबस में तीस फीसदी की कटौती, जानिए क्या हुआ है बदलाव
Tue, 20 Jul 2021 06:11 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:11 PM IST
सार
दसवीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा में 70 फीसदी पाठ्यक्रम से ही आएंगे प्रश्न।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विंटर जोन की 10वीं और 12वीं कक्षा के सिलेबस में तीस फीसदी की कटौती की गई है। अब परीक्षा में 70 फीसदी सिलेबस से ही प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑनलाइन और टीवी-रेडियो से पढ़ाई होने के चलते छात्रों को आ रही दिक्कत को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विभाग के इस फैसले से विंटर जोन के हजारों छात्रों को राहत मिलेगी। कोविड के कारण स्कूल बंद है, लेकिन ऑनलाइन मोड और टीवी-रेडियो के माध्यम से पढ़ाई जारी है। पढ़ाई में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए विभाग ने सिलेबस में 30 फीसदी कटौती का फैसला लिया है। कोविड के कारण विभाग ने समर जोन की बोर्ड परीक्षाओं में भी तीस फीसदी सिलेबस में कटौती की थी।
विज्ञापन
विंटर जोन की परीक्षाओं में इसी तरह का फार्मूला अपनाया जाएगा। इसके आधार पर ही परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाएंगे। विंटर जोन में मार्च से शैक्षणिक सत्र लगता है, लेकिन कोविड के कारण स्कूल खुल ही नहीं पाए और पढ़ाई पूरी तरह ऑनलाइन मोड पर चली गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- दस तस्वीरों में देखिए जलप्रलय: कठुआ में बारिश ने मचाई तबाही, कटड़ा भी जलमग्न, ऐसा है कश्मीर का हाल
ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी भी नहीं
ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं होने से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं कर पाए। ऐसे में विभाग इस बार भी 70 फीसदी सिलेबस पर ही परीक्षाएं लेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी ने बताया कि 70 फीसदी सिलेबस के साथ परीक्षा आयोजित की जाएगी और परीक्षाएं ऑफलाइन मोड पर ही होंगी।