फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir Education Department: Now the education department will give information about career options after 10th-12th

जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग: अब 10वीं-12वीं के बाद करियर के विकल्पों की जानकारी देगा शिक्षा विभाग

Tue, 06 Jul 2021 10:18 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 06 Jul 2021 10:18 PM IST
सार

मंजिलें-करियर गाइडेंस पोर्टल पर नंबर पंजीकरण के बाद दी जा रही जानकारी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Education Department: Now the education department will give information about career options after 10th-12th
JKBOSE

विस्तार

10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। बच्चों को करियर से संबंधित विभिन्न विकल्पों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने योजना बनाई है। विभाग की ओर से मंजिलें-करियर गाइडेंस पोर्टल की मदद से बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन


निदेशालय ने संभाग के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधकों को अधिक से अधिक बच्चों को इससे जोड़ने को कहा है, ताकि उन्हें बेहतर परामर्श मिल सके। जेके बोर्ड ने हाल ही 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी किए हैं।
विज्ञापन


10वीं और 12वीं के बाद बच्चे किस क्षेत्र में करियर चुनें, कैसे और किन विषयों का चयन करें, कौन सी प्रतियोगिता परीक्षाएं दें, इसको लेकर उन्हें जागरूक और प्रेरित किया जाएगा। कोविड के कारण स्कूल बंद हैं, ऐसे में विभाग ऑनलाइन मोड पर बच्चों को करियर गाइडेंस दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना की तीसरी लहर को दावत दे रही हैं ये लापरवाही, देखिए तस्वीरें

इसमें बच्चों के करियर के विभिन्न विकल्प, संकाय चुनने और भविष्य में उसमें रोजगार की संभावनाएं सहित अन्य पहलुओं पर जागरूक किया जा रहा है। पोर्टल का उपयोग करने के लिए बच्चों को जेकेबोस की साइट पर पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद वह इसका उपयोग कर सकेंगे। पोर्टल पर उन्हें करियर से संबंधित हर तरह की जानकारी मिलेगी। इसमें काउंसिल सेल संकाय और जिला नोडल अधिकारी भी अपनेे भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed