फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Drone found lying in a plot in Paunichak area, investigation underway

जम्मू-कश्मीर: पौनीचक इलाके में एक प्लॉट में पड़ा मिला ड्रोन, पुलिस कर रही मामले की जांच जारी

Fri, 07 Jan 2022 12:12 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 07 Jan 2022 12:12 PM IST
सार

जम्मू शहर के पौनीचक इलाके में एक प्लॉट में लोगों ने ड्रोन जैसी कोई चीज पड़ी हुई देखी जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को सूचित किया। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Drone found lying in a plot in Paunichak area, investigation underway
जम्मू के पौनीचक इलाके में पड़ा मिला ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दोमाना के पौनी चक में एक खाली प्लॉट में ड्रोन मिलने से इलाके में डर का माहौल बन गया है। इसकी बैटरी डाउन बताई जा रही है। माना जा रहा है कि इसे उड़ाते वक्त इसकी बैटरी खत्म हो गई होगी और यह नीचे गिर गया। शुक्रवार को प्लॉट के मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि एक ड्रोन उसके प्लॉट में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ड्रोन को कब्जे में लिया, इसके साथ कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। 

विज्ञापन


ड्रोन मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसकी मदद से कोई हथियार या नशीला पदार्थ तो नहीं गिराया गया। क्योंकि पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन के जरिये हथियार और नशा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि यह ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया है या फिर इधर से ही उड़ाया गया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के रहने वाले लोगों से अपील की है कि कोई संदिग्ध वस्तु मिलने पर पुलिस को जानकारी दें। यदि किसी ने ड्रोन को कहीं पर उड़ता हुआ देखा है तो इसके बारे में भी पुलिस को बताएं, ताकि पता लगाया जा सके कि ड्रोन कहां से आया, किसका है और किस मकसद के लिए इसे उड़ाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : दुबई की डीपी वर्ल्ड जम्मू-कश्मीर में बनाएगी इनलैंड पोर्ट, 250 एकड़ भूमि चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed