फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir DGP: Along with Kashmir, Pakistan is trying to shake up Jammu, action will be taken against the supporters of terrorism

जम्मू-कश्मीर डीजीपी: कश्मीर के साथ जम्मू को भी दहलाने की फिराक में है पाकिस्तान, आतंकवाद के समर्थकों पर होगी कार्रवाई

Wed, 11 Aug 2021 09:20 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 11 Aug 2021 09:20 PM IST
सार

पुलिस महानिदेशक बोले- जमात और हुर्रियत आतंकवाद के लिए ऑक्सीजन देने वाले संगठन। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आतंकवाद के समर्थकों पर और कड़ी कार्रवाई होगी ।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir DGP: Along with Kashmir, Pakistan is trying to shake up Jammu, action will be taken against the supporters of terrorism
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा है कि प्रदेश में खलल डालने के साथ ही पाकिस्तान अब जम्मू संभाग में ओवर ग्राउंड वर्करों का नेटवर्क खड़ा करने की फिराक में है। लश्कर-ए-ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन बड़े हमलों की साजिश रच रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बल ऐसे मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। डीजीपी ने कहा कि जमात-ए-इस्लामी और हुर्रियत कांफ्रेंस का नेटवर्क अभी भी आतंकवाद की ऑक्सीजन के तौर पर काम कर रहे हैं। आतंकवाद समर्थक संगठनों और तत्वों पर आने वाले दिनों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


किश्तवाड़ में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़, राजोरी, पुंछ और रियासी के कुछ इलाकों में अपने ओवर ग्राउंड वर्करों का नेटवर्क सक्रिय कर रहा है। हाल ही में इन इलाकों से कई लोगाें को पकड़ा भी गया है। कुछ की पहचान की गई है। डीजीपी ने कहा कि पिछले कुछ समय में सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ बढ़ी है। मुठभेड़ में आतंकियों को मार गिराया गया है। कुछ आतंकी अभी मौजूद हैं, जो बड़े हमले की फिराक में हैं।
विज्ञापन


एनआईए के छापों में मिले महत्वपूर्ण सुबूत
डीजीपी दिलबाग सिंह ने जमात-ए-इस्लामी पर कार्रवाई को लेकर महबूबा के बयान पर कहा कि जमात और हुर्रियत कांफ्रेंस आतंकवाद के सपोर्ट स्ट्रक्चर का हिस्सा हैं। पुलिस और एनआईए ने मिलकर बड़े पैमाने पर छापे मारे। यह कार्रवाई सफल साबित हुई है। इसमें भारी मात्रा में पुख्ता सुबूत मिले हैं, जो भविष्य में कड़ी कार्रवाई का आधार हैं। डीजीपी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा के गैरजिम्मेदाराना बयान कानूनी कार्रवाई को रोक नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हेलिकॉप्टर हादसा: लापता पायलटों की तलाश में नौवें दिन भी चला अभियान, नहीं मिली सफलता

जमात से जुड़े सैकड़ों लोगों की संपत्तियां सील, और होंगी जब्त
डीजीपी ने कहा कि जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध लगाने के बाद जमात से जुड़े सैकड़ों लोगों की संपत्तियों को सील किया गया है। छापों के दौरान जिस तरह की सामग्री बरामद हुई है, उसके आधार पर कई और संपत्तियां सील हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सोशल मीडिया समेत हर तरह के मंच पर जम्मू-कश्मीर का माहौल खराब कर युवाओं को आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने इन कोशिशों को नाकाम करने में काफी हद तक कामयाबी पाई है। 40 युवाओं की आतंकवाद से घर वापसी करवाई जा चुकी है।

पुलिस महानिदेशक बोले- जमात और हुर्रियत आतंकवाद के लिए ऑक्सीजन देने वाले संगठन। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आतंकवाद के समर्थकों पर और कड़ी कार्रवाई होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed