फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Counting room and many things burnt to ashes in Vaishno Devi fire

जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी में लगी आग में काउंटिंग रूम के साथ कई चीजें जलकर राख

Wed, 09 Jun 2021 12:01 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 09 Jun 2021 12:01 AM IST
सार

राहत और बचाव कार्य में जुटे थाना प्रभारी समेत दो पुलिस कर्मी मामूली रूप से झुलसे।रुपये गिनने की मशीन, सात एसी और फर्नीचर जले। प्राकृतिक गुफा से सौ मीटर की दूरी पर घटना से अफरातफरी मची।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Counting room and many things burnt to ashes in Vaishno Devi fire
Fire broke out near Mata Vaishno Devi Bhawan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां वैष्णो देवी भवन के पास कालिका कांप्लेक्स स्थित काउंटिंग रूम में शार्ट सर्किट से आग लगने से दो पुलिस कर्मी मामूली रूप से झुलस गए। काउंटिंग रूम का फर्नीचर, सात एसी और रुपये गिनने वाली मशीन राख हो गई। हालांकि मशीन में कोई कैश नहीं था। मौके पर मौजूद दमकल और पुलिस कर्मियों सहित सीआरपीएफ के जवानों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


यह घटना शाम चार बजे प्राकृतिक गुफा से मात्र सौ मीटर दूर की है। जानकारी के अनुसार दोपहर शाम चार बजे प्राकृतिक गुफा से मात्र सौ मीटर की दूरी पर स्थित काउंटिंग रूम में आग की लपटें उठती नजर्र आइं। तत्काल श्राइन बोर्ड का दमकल विभाग, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान आग बुझाने में जुट गए। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन


राहत कार्य के दौरान थाना प्रभारी सुमन सिंह मन्हास व पुलिस कर्मी अजीत सिंह मामूली रूप से झुलस गए। उन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। कोरोना महामारी के चलते इन दिनों भवन में यात्रियों की संख्या काफी कम है, जिस कारण बड़ा हादसा टल गया है। थाना प्रभारी के अनुसार प्राथमिक जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सीमावर्ती क्षेत्रों में मजबूत होगा पुलिस का सुरक्षा तंत्र, तैनात होगा स्थानीय एसपीओ का एक बैच


यात्रा पर असर नहीं
काउंटिंग रूम में लगी आग को समय रहते काबू कर लिया गया। काउंटिंग रूम में कैश नहीं था, जिससे चढ़ावे की राशि को नुकसान नहीं पहुुंचा है। यात्रा पर इस घटना का असर नहीं पड़ा। यात्रियाें के लिए पहले की तरह सारी व्यवस्थाएं जारी हैं। - रमेश कुमार, सीईओ श्राइन बोर्ड

दो सप्ताह पहले डंपिंग यार्ड में लगी थी आग
दो सप्ताह पहले माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा स्थित श्राइन बोर्ड के डंपिग यार्ड में आग लग गई थी। इस घटना में काफी नुकसान हुआ था। वहीं एक दशक पूर्व श्री माता वैष्णो देवी भवन से एक किलोमीटर दूर जंगल में भीषण आग लगी थी, जिसे लेकर एहतियातन भवन के एक ब्लॉक को खाली करवाया गया था। हालांकि आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed