{"_id":"60e9cd38c66278295f593fbb","slug":"jammu-and-kashmir-by-evening-15-thousand-devotees-left-for-the-temple-of-maa-vaishno","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शाम तक 15 हजार भक्तों ने मां वैष्णो के भवन की ओर प्रस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शाम तक 15 हजार भक्तों ने मां वैष्णो के भवन की ओर प्रस्थान
Sat, 10 Jul 2021 10:09 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:09 PM IST
सार
मूसलाधार बारिश और धुंध के चलते दोपहर तक हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित।
विज्ञापन
vaishno devi yatra
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश सहित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने से मां वैष्णो की पवित्र यात्रा में इजाफा होता जा रहा है। शनिवार शाम सात बजे तक करीब 15 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं, मूसलाधार बारिश और त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने से दोपहर एक बजे तक हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही, जिस कारण यात्रियों को मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ा है।
विज्ञापन
बारिश के बाद भवन सहित कस्बे में तापमान में कुछ गिरावट आई है। दिन के समय ही भक्तों को भवन की और प्रस्थान करते देखा गया। दिनभर धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और भवन मां के जयकारों से गूंजता रहा है। बरसात शुरू होते ही मां के भक्तों को गर्मी से काफी निजात मिली है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को जहां 13 हजार भक्तों ने मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन किए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आधे घंटे की बारिश से जलभराव, निचले इलाकों में लोगों के घरों में जा घुसा पानी
विज्ञापन
वहीं शनिवार को शाम सात बजे तक 15 हजार के करीब भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। इसके अलावा मूसलाधार बारिश और त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने से दोपहर बाद एक बजे तक हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही, लेकिन बैटरी कार और रोपवे सेवा बहाल रही।