फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: After a year, DMU between Jammu-Pathankot will start again from September 3

जम्मू-कश्मीर: एक साल बाद जम्मू-पठानकोट के बीच डीईएमयू तीन सितंबर से फिर होगी शुरू

Thu, 02 Sep 2021 11:00 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 02 Sep 2021 11:00 PM IST
सार

ये ट्रेनें अपने नियमित समय सारिणी के तहत संचालित होंगी। जम्मू-पठानकोट डीएमयू ट्रेन सेवा पिछले एक साल से बंद थी।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: After a year, DMU between Jammu-Pathankot will start again from September 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे ने कोरोना के कारण बंद पड़ी जम्मू-पठानकोट डीएमयू समेत 10 जोड़ी अनारक्षित मेल और एक्सप्रेस मेल के शुक्रवार से पुन: परिचालन का फैसला लिया है। ये ट्रेनें अपने नियमित समय सारिणी के तहत संचालित होंगी।

विज्ञापन


जम्मू-पठानकोट डीएमयू ट्रेन सेवा पिछले एक साल से बंद थी। इसके साथ ही मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) की सुविधा को भी बहाल कर दिया गया है। इससे जम्मू-पठानकोट के बीच दैनिक यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों में पठानकोट- जम्मू तवी- पठानकोट डीईएमयू (04615-04616),बडगाम- बनिहाल- बडगाम डीईएमयू ( 04473-04474 )और  बारामुला- बनिहाल- बारामुला (04617-04618) शामिल हैं। ट्रेनों के चलने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मानसून आखिरी पड़ाव पर, आसमान से सामान्य से 30 फीसदी कम पानी बरसा

रेलवे ने कहा है कि एमएसटी धारक सिर्फ इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए अधिकृत है। इन ट्रेनों के अलावा अन्य ट्रेनों में सफर करने पर एमएसटी मान्य नहीं होगी। रेलवे का कहना है कि यात्रियों को सफर के दौरान कोविड नियमों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed