{"_id":"61310a3b5de0a20531269ac2","slug":"jammu-and-kashmir-after-a-year-dmu-between-jammu-pathankot-will-start-again-from-september-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एक साल बाद जम्मू-पठानकोट के बीच डीईएमयू तीन सितंबर से फिर होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एक साल बाद जम्मू-पठानकोट के बीच डीईएमयू तीन सितंबर से फिर होगी शुरू
Thu, 02 Sep 2021 11:00 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:00 PM IST
सार
ये ट्रेनें अपने नियमित समय सारिणी के तहत संचालित होंगी। जम्मू-पठानकोट डीएमयू ट्रेन सेवा पिछले एक साल से बंद थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर रेलवे ने कोरोना के कारण बंद पड़ी जम्मू-पठानकोट डीएमयू समेत 10 जोड़ी अनारक्षित मेल और एक्सप्रेस मेल के शुक्रवार से पुन: परिचालन का फैसला लिया है। ये ट्रेनें अपने नियमित समय सारिणी के तहत संचालित होंगी।
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट डीएमयू ट्रेन सेवा पिछले एक साल से बंद थी। इसके साथ ही मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) की सुविधा को भी बहाल कर दिया गया है। इससे जम्मू-पठानकोट के बीच दैनिक यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों में पठानकोट- जम्मू तवी- पठानकोट डीईएमयू (04615-04616),बडगाम- बनिहाल- बडगाम डीईएमयू ( 04473-04474 )और बारामुला- बनिहाल- बारामुला (04617-04618) शामिल हैं। ट्रेनों के चलने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मानसून आखिरी पड़ाव पर, आसमान से सामान्य से 30 फीसदी कम पानी बरसा
रेलवे ने कहा है कि एमएसटी धारक सिर्फ इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए अधिकृत है। इन ट्रेनों के अलावा अन्य ट्रेनों में सफर करने पर एमएसटी मान्य नहीं होगी। रेलवे का कहना है कि यात्रियों को सफर के दौरान कोविड नियमों का पालन करना होगा।