{"_id":"57089fd74f1c1b3902c810db","slug":"jammu-airport-new-terminal-will-begin-in-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई माह में शुरू हो जाएगा जम्मू एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई माह में शुरू हो जाएगा जम्मू एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:55 AM IST
सार
- मई माह में शुरू हो जाएगा जम्मू एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल
- 1200 यात्रियों की क्षमता हो जाएगी
विज्ञापन
जम्मू का नवनिर्मित एयरपोर्ट
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जम्मू एयरपोर्ट पर यात्रियों का नया आगमन टर्मिनल मई माह में शुरू हो जाएगा। विशाल टर्मिनल का काम अंतिम चरण में है। इस टर्मिनल के आरंभ होने से एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों को पेश आने वाली समस्याओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीके गौतम का कहना है कि वर्तमान में एयरपोर्ट पर 19 फ्लाइट पहुंचती हैं। इनमें आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या प्रतिदिन 1200 से ज्यादा है, जबकि वर्तमान में एयरपोर्ट पर क्षमता 360 यात्रियों की है। ऐसे में यदि रनवे पर एक साथ 2-3 फ्लाइट पहुंचतीं हैं, तो यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में उन्हें नियंत्रित करने में समस्या आती है।
विज्ञापन
इसी को ध्यान में रखते हुए टर्मिनल का काम तेजी से चल रहा है। नई स्वचालित सीढ़ियां पहुंच चुकी हैं। उन्हें लगाने का काम भी जल्द शुरू हो रहा है। अगले माह तक उसे आरंभ कर दिया जाएगा। उसके बाद प्रस्थान टर्मिनल के विस्तार की भी योजना है।
विज्ञापन
देश के बड़े एयरपोर्ट की तर्ज पर जम्मू में भी एरो ब्रिज के निर्माण का काम चल रहा है। इसके आरंभ होेने से यात्री सीधा टर्मिनल से विमान तक सुरक्षित पहुंच सकेंगे। एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार ऐरो ब्रिज का काम आरंभ है और इस साल के अंत तक इसे शुरू कर लिया जाएगा।
उनका कहना है कि उनके पास उपलब्ध भूमि पर यात्रियों को हर सुविधा प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। पुराने टर्मिनल के पास कुछ जमीन का अधिग्रहण होना है। यह काम प्रशासन ने पूरा कर जमीन उन्हें सौंपनी है। जमीन मिलने पर वर्तमान इन गेट को बेहतर बनाया जाएगा।