फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K: Lt Gen Joshi bids farewell to Northern Command Lt Gen Upendra Dwivedi will take charge

जम्मू-कश्मीर: लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने उत्तरी कमान से ली विदाई, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी संभालेंगे कार्यभार

Mon, 31 Jan 2022 11:43 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 31 Jan 2022 11:43 PM IST
सार

वाईके जोशी ने एक फरवरी 2020 को उत्तरी कमान प्रमुख का पदभार संभाला था। 31 जनवरी 2022 को उनका इस पद पर अंतिम दिन था। उन्हें 12 जून 1982 को 13जेएके आरआईएफ कमीशन में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
J&K: Lt Gen Joshi bids farewell to Northern Command Lt Gen Upendra Dwivedi will take charge
लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने सोमवार को कमान से विदाई ली। सादे समारोह में सैन्य अधिकारियों और जवानों ने लेफ्टिनेंट जनरल जोशी को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर जोशी ने उधमपुर स्थित ध्रुव युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वाईके जोशी की जगह अब सेना के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी उत्तरी कमान का कार्यभार संभालेंगे। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार द्विवेदी मंगलवार को उत्तरी कमान में यूनिट निरीक्षण के बाद उत्तरी कमान प्रमुख का कार्यभर संभालेंगे।

विज्ञापन


वाईके जोशी ने एक फरवरी 2020 को उत्तरी कमान प्रमुख का पदभार संभाला था। 31 जनवरी 2022 को उनका इस पद पर अंतिम दिन था। उन्हें 12 जून 1982 को 13जेएके आरआईएफ कमीशन में नियुक्त किया गया था। बाद में उसी यूनिट की कमान संभाली थी। वाईके जोशी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छात्र और रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन से स्नातकोत्तर हैं। उन्होंने नई दिल्ली में प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस कॉलेज कोर्स में भाग लिया।

विज्ञापन

कारगिल युद्ध में यूनिट को दिलाई अभूतपूर्व सफलता

लेफ्टिनेंट जनरल ने ऑपरेशन विजय और पराक्रम में 13जेएके आरआईएफ की कमान संभाली थी। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपने उत्कृष्ट नेतृत्व के साथ जो उपनाम से सबका ध्यान आकर्षित किया, और अपनी यूनिट को अभूतपूर्व सफलता दिलाई। ऑपरेशन विजय में उनकी कमान के तहत यूनिट को कुल 37 वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था, जिनमें दो परमवीर चक्र, आठ वीर चक्र और 14 सेना मेडल शामिल थे।

यूनिट को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ यूनिट प्रशस्ति पत्र और ब्रेवेस्ट ऑफ ब्रेव पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 13जेएके आरआईएफ के संचालन में उनको वीर चक्र से सम्मानित किया गया। वाईके जोशी ने तांगसे में इन्फैंट्री ब्रिगेड, करहु में इन्फैंट्री डिवीजन और लेह में कॉर्प्स की कमान संभाली थी। उन्होंने महानिदेशक, इन्फैंट्री के रूप में भी काम किया था, और इन्फैंट्री के आधुनिकीकरण अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

संयुक्त राष्ट्र, अंगोल में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में भी किया काम

जनरल ऑफिसर के पास इन्फैंट्री स्कूल, महू में निर्देशक के रूप में कार्यकाल और विभिन्न स्टाफ एक्सपोजर हैं, जिसमें सैन्य संचालन निदेशालय में स्टाफ की नियुक्ति और बीजिंग (चीन) में डिफेंस अटैच के रूप में नियुक्ति शामिल है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, अंगोला में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में भी काम किया है। सेना कमांडर के रूप में उत्तरी कमान के शासन को संभालने से पहले वह उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed