फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K: E-library facility will be available in polytechnic and ITI colleges

जम्मू-कश्मीर: पॉलीटेक्निक और आईटीआई कॉलेजों में मिलेगी ई-लाइब्रेरी की सुविधा

Wed, 23 Jun 2021 12:35 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 23 Jun 2021 12:35 PM IST
सार

कौशल विभाग ने सभी कॉलेजों से मांगी डिमांड।
 

विज्ञापन
J&K: E-library facility will be available in polytechnic and ITI colleges
ऑनलाइन लाइब्रेरी

विस्तार

पॉलीटेक्निक और आईटीआई कॉलेजों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंप्यूटर लैब की संख्या बढ़ेगी। प्रदेश कौशल विभाग अपने सभी कॉलजों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाएगा। कॉलजों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा के लिए सभी कॉलेजों से उनकी डिमांड मांगी है। इसके साथ कंप्यूटर का डाटा भी एकत्रित किया जा रहा है, ताकि कॉलजों को समय रहते ये जरूरी उपकरण मुहैया करवाए जा सकें।

विज्ञापन


प्रदेश में 22 सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज और 52 आईटीआई कॉलेज हैं। इन कॉजलों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा शुरू करने की विभाग तैयारी कर रहा है। विभाग के ज्वाइंट निदेशक मोहम्मद शफी भट्ट ने कहा कि ई-लाइब्रेरी शुरू करने की तैयार कर रहे हैं। इसके लिए सभी कॉलेजों को लिखा है कि वह अपनी मांग भेजे। मांग आने के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी नौकरी के लिए अब देनी होगी मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ससुरालियों की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हमने कॉलजों की मांग पर 10 डिजिटल क्लास रूम और 10 लैंग्वेज लैब बनाए थे। उन्होंने कहा कि अधिकांश कॉलजों में कंप्यूटर लैब हैं, लेकिन जिन कॉलजों में इन्हें बढ़ाने की आवश्यकता है वहां से डाटा मांगा है और और इस पर जल्द काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed