फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   investigation started in asaram ashram

आश्रम में बच्चों को दफनाने की जांच शुरू

Sun, 13 Oct 2013 12:19 AM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 13 Oct 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
investigation started in asaram ashram

जम्मू के भगवती नगर स्थित आसाराम के आश्रम में तीन बच्चों को दफनाए जाने के आरोपों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने ऑल इंडिया किसान सेवा संघ के राज्य अध्यक्ष डॉ. राज कुमार चौधरी के बयान दर्ज किए।

चौधरी ने ही अदालत से गुहार लगाई थी कि भोलानंद के उस आरोप की जांच हो जिसमें उन्होंने जम्मू आश्रम में तीन बच्चों को संदिग्ध मौत के बाद दफनाए जाने का दावा किया था। भोलानंद उस समय आश्रम में ही थे।

पुलिस ने आश्रम में किसी भी तरह की छेड़छाड़ रोकने के लिए वीडियोग्राफी कराने का फैसला किया है। पुलिस ने भोलानंद से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


भोलानंद ने शुक्रवार को अमर उजाला को बताया था कि वे मुंबई में हैं और जम्मू पुलिस को जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। राज कुमार चौधरी ने पुलिस को भोलानंद के इंटरव्यू की सीडी भी पेश की। पुलिस ने आश्रम के अंदर जांच शुरू नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. राज कुमार का कहना है कि भोलानंद के आरोप सही हो सकते हैं, क्योंकि वह जम्मू आश्रम में रहा है। एसएचओ जयपाल ने कहा कि पड़ताल शुरू कर दी गई है। तीन बच्चों को दफनाए जाने की बात है।

पुलिस सबसे पहले आश्रम की जमीन से छेड़छाड़ रोकने का काम करेगी। इस केस में भोलानंद की मौजूदगी अहम है। उनके बयान दर्ज करने के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी। जरूरत पड़ने पर समन जारी किया जाएगा।


प्राथमिक जांच में पता चला कि भोला नंद जयपुर के नजदीक एक गांव का निवासी है। जम्मू आश्रम में वह डेढ़ साल तक रहा। जम्मू आश्रम को करीब तीन साल पहले छोड़ने के साथ ही उसने आसाराम का साथ भी छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed