{"_id":"573096534f1c1b7c0a91999c","slug":"intruder-arrested-along-ib-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और पाक नागरिक भारतीय क्षेत्र में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और पाक नागरिक भारतीय क्षेत्र में घुसा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 09 May 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा सेक्टर में सोमवार को एक और पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों को जैसे ही उसके भारतीय क्षेत्र में आने का पता चला उसे दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। एक सप्ताह के भीतर किसी पाकिस्तानी नागरिक के भारतीय क्षेत्र मेें घुसने का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोहम्मद अली (30) पुत्र गुलाम मोहम्मद अली निवासी ककयाल गांव जिला सियालकोट पाकिस्तान का रहने वाला है। वह पाकिस्तान की बनोट पोस्ट के पास से तारबंदी पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचा। सूचना मिलते ही बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते शनिवार को अरनिया क्षेत्र के पिंडी पोस्ट के पास सीमा पार कर पहुंचे शहानुल्ला निवासी वाजिदवाली जिला सियालकोट (पाकिस्तान) को भी सीमा सुरक्षा बल के जवानाें ने पकड़ा था। हफ्ते भर के अंदर दो पाकिस्तानी नागरिकों के पकड़े जाने से आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह पाक की ओर से यह घुसपैठ कराने की कोशिश तो नहीं है।
विज्ञापन