{"_id":"3e88013cd34eed5d8bc553c51e6a27ba","slug":"indian-army-counter-pakistani-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक गोलाबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक गोलाबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब
अमर उजाला, जम्मू, मेंढर
Updated Wed, 23 Oct 2013 04:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। लगातार सीजफायर के उल्लंघन की घटनाओं के मद्देनजर मंगलवार को जब केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे तो पाक रेंजरों ने एलओसी पर जमकर गोलाबारी की। इस दौरान भारतीय सेना ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
गोलाबारी में भारतीय क्षेत्र में किसी प्रकार के नुकसान का समाचार नहीं है। सीमा पर तनाव की स्थिति को देखते हुए गृहमंत्री के सीमावर्ती इलाके में जाकर जायजा लेने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
जिसके कारण उन्होंने उन क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया, जहां पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलाबारी की जा रही है।
मंगलवार सुबह 11 बजे से पाकिस्तानी सेना ने मनकोट, मेंढर और बालाकोट सेक्टर में गोलाबारी शुरू की। इस दौरान एलओसी पर स्थित अग्रिम भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। इसका भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने एलपी, पीर, न्यू एचएमजी, कमान पंजनी, चील आदि से फायरिंग की। इस दौरान भारत की आत्मा, राकेट, सागर, 490, एमएसटी, कांगा, 485, अल्फा और 485 चौकी को निशाना बनाया गया।
गोलाबारी की आड़ में पाक सेना ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसे भारतीय सैनिकों ने विफल कर दिया। गोलाबारी सुबह 11 बजे से लेकर दिन के दो बजे तक जारी रही। उधर, केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे से पहले सोमवार की रात आरएस पुरा और सांबा सेक्टर में पाकिस्तान ने जमकर फायरिंग की।
शिंदे और उमर ने बैठक में सुरक्षा का जायजा लिया
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे मंगलवार को सीमा का एरियल सर्वे करने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ और पुलिस के अफसरों से विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान गृहमंत्री ने तमाम अफसरों को स्पष्ट कहा कि सीमा पर किसी तरह की कोताही बर्दाश्त न की जाए। यदि पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तो उसका करारा जवाब दिया जाए। बैठक में पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा एलओसी और सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किए जाने पर विचार किया गया।
साथ ही सीमा पर ताजा स्थिति से सीमावर्ती इलाकों के लोगों को होने वाली समस्याओं पर भी बातचीत हुई।
झिझके नहीं, पाक को करारा जवाब दें
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे भले ही सुरक्षा कारणों से सीमा पर नहीं पहुंच पाए, लेकिन सांबा स्थित 68 बटालियन के कैंप में जवानों की खूब हौसला अफजाई की। खुद भी जोश से भरे शिंदे ने कहा, ‘झिझके नहीं, पाकिस्तानी गोलाबारी का करारा जवाब दें।
हमें गर्व है कि आप सीमा पर मुस्तैदी से न सिर्फ अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं, बल्कि दुश्मन के तमाम नापाक इरादों को भी नाकाम कर रहे हैं।’ जवानों को संबोधित करते हुए शिंदे जोश में नजर आएं। जवानों के साथ चाय का प्याला लेकर उन्हें अपनापन का अहसास कराने से भी गृहमंत्री नहीं चूके।