फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   In Udhampur district of Jammu division there will be power cut for five hours every day

ध्यान दें: इन इलाकों में आज से 17 जून तक रोज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली, ये है वजह

Sat, 12 Jun 2021 11:45 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 12 Jun 2021 11:45 AM IST
सार

लोगों को अघोषित कटौती से राहत प्रदान करने के लिए बिजली विभाग की तरफ से एलटी केबल बदलने का काम शुरू किया जा रहा है। इससे लोड कम करने में मदद मिलेगी। इसी को लेकर शनिवार से हर रोज पांच घंटे शटडाउन रख कर काम किया जाएगा। 

विज्ञापन
In Udhampur district of Jammu division there will be power cut for five hours every day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में शहर के कुछ इलाकों में 12 से 17 जून तक हर रोज पांच घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग का इलेक्ट्रिक डिविजन जेपीडीसीएल शहर के अंदर हाउसिंग कालोनी फीडर छह व सात की एलटी केबल बदलने का काम करेगा। गर्मी में बिजली कटौती होने पर शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर व ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत की समस्या भी बढ़ गई है। ग्रिड स्टेशन पर लोड इतना अधिक बढ़ गया है कि दो दिन पहले रात के समय ट्रांसफार्मर में ही आग लग गई। शहर व ग्रामीण इलाकों में अघोषित कटौती भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली
जानकारी अनुसार यह कटौती हर रोज सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक की जाएगी। शनिवार को शहर के गैड़ा तालाब व आसपास के इलाकों में सुबह सात से दोपहर बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह से रविवार को डाक बंगला, नियर पोस्ट आफिस व आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को ग्रेफ गेट व आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। मंगलवार को पुराना स्लाटर हाउस व आसपास के इलाकों में बिजली बाधित रहेगी। 16 व 17 जून को वृद्ध आश्रम व आसपास के इलाकों में बिजली को बंद रख कर एलटी लाइन को बदलने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सचिन और सियासत: पढ़िए पायलट का कश्मीर कनेक्शन, साथ ही जानिए पढ़ाई से लेकर लव लाइफ के बारे में सब कुछ    

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed